मध्य प्रदेश में कोरोना से पीड़ित महिला के साथ वार्ड ब्वॉय ने किया दुष्कर्म करने का प्रयास

ग्वालियर में कल रात एक वार्ड ब्वॉय ने कोरोना से पीड़ित महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला को कोरोना के इलाज के चलते एक होटल में शिफ्ट किया गया है जहां उसके साथ यह घटना हुई।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 05:02 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 05:21 PM (IST)
मध्य प्रदेश में कोरोना से पीड़ित महिला के साथ वार्ड ब्वॉय ने किया दुष्कर्म करने का प्रयास
आरोपी को कर लिया गया है गिरफ्तार

ग्वालियर, एएनआइ। मध्य प्रदेश में कोरोना महामारी के दौरान एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। ग्वालियर में कल रात एक वार्ड ब्वॉय ने कोरोना से पीड़ित महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला को कोरोना के इलाज के चलते एक होटल में शिफ्ट किया गया है, जहां उसके साथ यह घटना हुई। मामले की अधिक जानकारी देते हुए ग्वालियर की एडिशनल एसपी हितिका ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ऑक्सीजन सपोर्ट में थी कोरोना पीड़िता

बता दें कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिला निवासी विधवा महिला की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने पर इलाज के लिए ग्वालियर के हॉस्पिटल रोड स्थित लोटस हास्पिटल के कोविड सेंटर गोल्डन विलेज होटल में 16 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। संक्रमित होने के कारण महिला के पास वार्ड में कोई अटेंडेंट मौजूद नहीं था, केवल हॉस्पिटल के स्टाफ का ही आना जाना था। महिला को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। शनिवार की रात को वार्ड ब्वाय महिला के कमरे में आया। वार्ड ब्वॉय ने संक्रमित महिला से पूछा कि वह कैसा महसूस कर रही है। इस पर बीमार महिला ने बताया कि बैचेनी महसूस हो रही है। आरोपित जांच की आड़ में महिला के साथ गलत हरकत करने लगा। इसके बाद कोरोना से पीड़ित महिला ने शोर मचाया तब वहां से वह भाग खड़ा हुआ। इस तरह पूरे मामले का पता चला। 

मध्य प्रदेश में कोरोना के 11 हजार से ज्यादा नए मामले

गौरतलब है कि कोरोना महामारी से  मध्य प्रदेश भी अछूता नहीं है। यहां भी कोरोना के नए मामलों में तेजी देखी जा रही है। शनिवार को राज्य में कोरोना के नए मामले 11,269 दर्ज किए गए। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 17 अप्रैल तक यहां कोरोना के कुल एक्टिव मामलों की संख्या 63,889 है। अब तक प्रदेश में कोरोना के कुल केस 3,95,832 है। कोरोना से कुल स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 3,32,452 है।

chat bot
आपका साथी