Chhattisgarh : छेड़खानी से रोका तो जिंदा जलाया, मृत्यु पूर्व बयान के आधार पर आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली के कोतवाली थाना क्षेत्र में छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवक ने किशोरी पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। 95 फीसद झुलसी किशोरी की मौत हो गई है।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 09:28 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 09:28 PM (IST)
Chhattisgarh : छेड़खानी से रोका तो जिंदा जलाया, मृत्यु पूर्व बयान के आधार पर आरोपी गिरफ्तार
Chhattisgarh : छेड़खानी से रोका तो जिंदा जलाया, मृत्यु पूर्व बयान के आधार पर आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर, जेएनएन। मुंगेली के कोतवाली थाना क्षेत्र में छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवक ने किशोरी पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। 95 फीसद झुलसी किशोरी ने मुंगेली जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृत्यु पूर्व बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र निवासी किशोरी मंगलवार को अपने घर पर थी। इस दौरान आरोपी बबलू भास्कर कथित तौर पर घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा। किशोरी के विरोध करने पर युवक ने उस पर मिट्टीतेल डालकर आग लगा दी। इसके बाद युवक मौके से भाग गया। आग की चपेट में आई किशोरी की चीख सुनकर मौके पर परिजन पहुंचे।

आग बुझाकर किशोरी को स्थानीय जिला अस्पताल लाया गया। बुधवार की सुबह उपचार के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया। मृत्यु पूर्व बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

परिजनों का आरोप है कि आरोपित ने पीड़‍िता को आग के हवाले करने से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था। वहीं पुलिस का कहना है किशोरी ने अपने बयान में भी छेड़छाड़ की बात कही है। ऐसे में अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूरी स्थिति साफ हो पाएगी। इससे पहले छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में ऐसी ही दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई थी।

बेमेतरा जिले में किशोरी से दुष्कर्म करने में सफल नहीं होने पर आरोपितों ने केरोसिन का तेल छिड़क कर पीड़‍िता को फूंक डाला था। अस्पताल में दो दिन तक संघर्ष करने के बाद आखिरकार पीड़‍िता ने दम तोड़ दिया था। पीड़‍िता ने मौत से पहले आरोपितों के खिलाफ मजिस्‍ट्रेट के सामने नामजद बयान दर्ज कराया था।

बताया जाता है कि दाढ़ी थाना अंतर्गत आने वाले एक गांव में दोपहर को किशोरी बकरी चराने के लिए खेतों की ओर गई थी। इसी दौरान दो आरोपितों ने अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। पीडि़ता के विरोध के चलते वे जब वे सफल नहीं हो पाए तो उन्‍होंने उस पर केरोसिन का तेल डालकर आग लगा दी थी। 

chat bot
आपका साथी