तमिलनाडु: 10 वर्षीय हाथी ने तोड़ा दम, पिछले तीन दिनों से चल रहा था इलाज

तमिलनाडु में पिछले 10 से अधिक दिनों से बीमार चल रहे हाथी ने आखिरकार दम तोड़ दिया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 02:40 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 02:40 PM (IST)
तमिलनाडु: 10 वर्षीय हाथी ने तोड़ा दम, पिछले तीन दिनों से चल रहा था इलाज
तमिलनाडु: 10 वर्षीय हाथी ने तोड़ा दम, पिछले तीन दिनों से चल रहा था इलाज

चेन्नई, एएनआइ। तमिलनाडु के कोयंबटूर में आज 13 वर्षीय हाथी की मौत हो गई। वन विभाग द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक, बाहरी इलाके में पोलुवन पट्टी वन रेंज में 10 दिनों से अधिक समय से बीमार 13 वर्षीय जंगली नर जंबो( हाथी) की आज मौत हो गई। पिछले तीन दिनों से उपचार उपलब्ध कराया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। 

बता दें कि इससे पहले भी देश के कोने-कोने से हाथी और हथिनी की मौत की खबरे सामने आ चुकी है। इससे पहले कुछ महीने पहले केरल में एक गर्भवती हथिनी को कुछ लोगों द्वारा पटाखों से भरा अनानास खिलाने का मामला सामने आया था। इस दौरान हाथिनी की मौत हो गई थी। सोशल मीडिया पर यह मुद्दा काफी ट्रेंड भी किया था। लोगों ने इसकी घटना के विरोध में आरोपितों को सजा दिलाने की भी मांग थी। मामले को जोर पकड़ते हुए इस मामले पर तेजी से एक्शन लिया गया था। इस दौरान गर्भवती हथिनी के आरोपितों को गिरफ्तार भी किया गया था। इस मामले के सामने के बाद देश के कई राज्यों से हाथियों पर मानव द्वारा किए जा रहे अमानवीय व्यवहार को लेकर भी खबरें सामने आ चुकी है। 

इससे पहले छत्तीसगढ़ से भी कई हाथियों की भी मौत की खबरें सामने आती रहती है। यही नहीं हाथियों को करंट लगने की खबरें भी लगातार हमे सुनने को मिलती रहती है। यही नहीं हाथियों द्वारा उत्पाद मचाने की खबरें भी सामने आती रहती है। बता दें कि देश में एक तरफ जानवरों के उत्पाद मचाने की खबरें आती हैं तो वहीं मानव जानवरों के साथ अमानवीय व्यवहार करने से बाज नहीं आते हैं। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ में भी एक एक हाथी ने एक महिला के घर में घुसकर हमला कर दिया था। इस घटना में महिला की मौत हो गई थी जबकि उसी भांजी इस हादसे में घायल हो गई थी।

chat bot
आपका साथी