Corona Cases Decreased in India : 74 दिन बाद मिले संक्रमण के 70 हजार नए मामले, कुल एक्टिव केस 9.73 लाख, 2.81 करोड़ मरीज ठीक हुए

देश में कोरोना की दूसरी लहर में 74 दिन बाद 70 हजार नए मामले सामने आए हैं। पांच राज्यों को छोड़कर शेष राज्यों में पांच हजार से नीचे दैनिक मामले पहुंच गए हैं। उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में तो हजार से भी कम नए केस मिल रहे हैं।

By Ramesh MishraEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 07:00 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 08:27 PM (IST)
Corona Cases Decreased in India : 74 दिन बाद मिले संक्रमण के 70 हजार नए मामले, कुल एक्टिव केस 9.73 लाख, 2.81 करोड़ मरीज ठीक हुए
74 दिन बाद मिले संक्रमण के 70 हजार नए मामले, कुल एक्टिव केस 9.73 लाख। फाइल फोटो।

नई दिल्ली, जेएनएन। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर में 74 दिन बाद 70 हजार नए मामले सामने आए हैं। पांच राज्यों को छोड़कर शेष राज्यों में पांच हजार से नीचे दैनिक मामले पहुंच गए हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में तो हजार से भी कम नए केस मिल रहे हैं। हालांकि, प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या कम नहीं हो रही है, लेकिन इसकी एक वजह महाराष्ट्र द्वारा पिछले कुछ दिनों में हुई मौतों को रोजाना के आंकड़ों के साथ जोड़ दिया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सोमवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले चौबीस घंटे के दौरान सक्रिय मामलों में 53 हजार की कमी आई है और वर्तमान में यह 10 लाख से कम हो गए हैं।

32 दिनों से नए मामलों की तुलना में ज्यादा मरीजों हुए ठीक

पिछले 32 दिनों से नए मामलों की तुलना में ज्यादा मरीजों के ठीक होने का सिलसिला बना हुआ है और अब तक 2.81 करोड़ से ज्यादा लोग पूरी तरह से महामारी को मात दे चुके हैं। मरीजों के उबरने की दर 95 फीसद को पार कर गई है। अब सिर्फ महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में ही पांच हजार से ज्यादा नए मामले मिल रहे हैं, शेष राज्यों में इनकी संख्या पांच हजार से नीचे आ गई है। मृत्युदर लगातार बढ़ रही है जो चिंता का कारण है। इसकी मुख्य वजह बीते दिनों हुई मौतों का सामने आना। कई राज्य अपने यहां के मौतों के आंकड़ों में सुधार कर रहे हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबित पिछले एक दिन में 3,921 मौतें हुई हैं, लेकिन इनमें से महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों के दौरान हुईं 2,288 मौतें शामिल हैं। इस तरह एक दिन में सिर्फ 1,633 मौतें ही हुई हैं जो पहले के मुकाबले कम हैं।

सोमवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़े

नए मामले 70,421कुल मामले 2,95,10,410मौतें 3,921 (इसमें महाराष्ट्र में पहले की 2,288 मौतें शामिल हैं) कुल मौतें 3,74,305सक्रिय मामले 9,73,158 ठीक हुए 1,19,501कुल ठीक हुए 2,81,62,947। संक्रमण दर 4.72 फीसद। साप्ताहिक संक्रमण दर 4.54 फीसद। ठीक होने की दर 95.43 फीसद। मृत्यु दर 1.27 फीसद। कुल जांचें 37,96,24,626।

chat bot
आपका साथी