देश में पहली बार एक दिन में आए 10 हजार से ज्यादा नए मामले और 334 की मौत, जानें सभी राज्यों के हालात

Coronavirus in India महाराष्ट्र में दिन पर दिन स्थिति खराब होती जा ही है। शुक्रवार को 2436 नए मामलों सामने आए हैं।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 10:36 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 07:09 AM (IST)
देश में पहली बार एक दिन में आए 10 हजार से ज्यादा नए मामले और 334 की मौत, जानें सभी राज्यों के हालात
देश में पहली बार एक दिन में आए 10 हजार से ज्यादा नए मामले और 334 की मौत, जानें सभी राज्यों के हालात

नई दिल्ली, जेएनएन। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण में अप्रत्याशित तेजी आ गई है। शुक्रवार को पहली बार एक दिन में 10 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए और 334 लोगों की मौत हो गई है। यह पहला मौका है जब भारत में दुनिया के किसी देश के मुकाबले एक दिन में सबसे अधिक नए केस भी मिले हैं। रूस में पिछले चौबीस घंटे में 8,726, अमेरिका में 8,580, और ब्राजील में 6,007 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमित लोगों की संख्या सवा दो लाख को पार कर गई है, जो इटली से कुछ ही कम है। पिछले हफ्ते भर में ही 60 हजार से ज्यादा केस बढ़ चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे जारी बुलेटिन में बताया गया है कि देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,26,770 हो गई है और अब तक 6,348 लोगों की जान गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय व अन्य स्रोतों से मिले आंकड़ों में अंतर का कारण राज्यों से केंद्रीय एजेंसी को आंकड़े मिलने में होने वाली देरी है। इसके अलावा कई एजेंसियां राज्यों से सीधे आंकड़े जुटाती हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में एक दिन पहले की देर रात तक के मामले शामिल होते हैं।

शुक्रवार को 334 लोगों की जान गई, जिसमें महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 139 मौत शामिल है। किसी भी राज्य में एक दिन में मरने वालों की यह सबसे ज्यादा संख्या है। इसके अलावा दिल्ली में 58, गुजरात में 35, उत्तर प्रदेश व तमिलनाडु में 12-12, बंगाल में 11, छत्तीसगढ़ व आंध्र प्रदेश में दो-दो और उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर व ओडिशा में एक-एक मौत भी शामिल है।

महाराष्ट्र में हालात बेकाबू

महाराष्ट्र में दिन पर दिन स्थिति खराब होती जा ही है। शुक्रवार को सामने आए 2,436 नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 80 हजार को पार कर 80,229 पर पहुंच गया है। अब तक 2,849 लोगों की जान भी जा चुकी है। गुजरात में भी सर्वाधिक 510 नए मामले सामने आए हैं और मरीजों की संख्या 19,119 हो गई है। गुजरात में अब तक 1,190 लोगों की जान भी गई है।

तमिलनाडु की डरावनी हुई तस्वीर

तमिलनाडु में भी हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार हजार से ज्यादा नए मामले मिले रहे हैं। शुक्रवार को भी 1,438 नए मामले मिले और मरीजों की संख्या 28,694 हो गई। अब तक सवा दो सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कर्नाटक में 515 नए मामले आए, जो एक दिन में राज्य में मिले नए मामलों की सबसे बड़ी संख्या है। इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा 4,835 पर पहुंच गया है। केरल में 111 नए मामले मिले हैं और मरीजों की संख्या 1,699 हो गई है। मुख्यमंत्री पी. विजयन ने राज्य की स्थिति को अत्यंत ही गंभीर बताया है।

उत्तर प्रदेश में पहली बार 500 से ज्यादा नए केस मिले

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 510 नए मामले सामने आए। राज्य में पहली बार एक दिन में पांच सौ से ज्यादा मरीज मिले हैं। इनको मिलाकर अब तक सामने आए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 9,733 हो गई है। बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और जम्मू-कश्मीर का भी कुछ ऐसा ही हाल है। इन राज्यों में तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। अब तक बिहार में 4,551, मध्य प्रदेश में 8,780, हरियाणा में 3,550, राजस्थान में 9,930, छत्तीसगढ़ में 863 और जम्मू-कश्मीर में 3,324 संक्रमित सामने आ चुके हैं। हरियाणा में शुक्रवार को 332 नए मामले मिले।

देश में कुल संक्रमित

राज्य                             संक्रमित

महाराष्ट्र -                        80,229

तमिलनाडु -                    28,649

दिल्ली -                         25,004

गुजरात -                       19,119

राजस्थान -                     9,930

उत्तर प्रदेश -                   9,733

मध्य प्रदेश -                   8,780

बंगाल -                         7,303

बिहार -                         4,551

आंध्र प्रदेश -                  4,250

कर्नाटक -                     4,835

तेलंगाना -                     3,020

जम्मू-कश्मीर -               3,324

पंजाब -                        2,562

हरियाणा -                    3,550

ओडिशा -                     2,608

असम -                        2,115

केरल -                        1,699

उत्तराखंड -                 1,201

झारखंड -                     865

छत्तीसगढ़ -                  863

हिमाचल प्रदेश -            390

त्रिपुरा -                        622

चंडीगढ़ -                     302

मणिपुर -                     124

पुडुचेरी -                      99

गोवा -                        166

लद्दाख -                       97

नगालैंड -                     94

मेघालय -                     33

अरुणाचल प्रदेश -         43

chat bot
आपका साथी