देश में 50 फीसद से अधिक लोगों ने लगवाई कोरोना की दोनों डोज, मनसुख मांडविया बोले- गर्व का पल

देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अब तक देश में 50 फीसद से अधिक योग्य आबादी ने कोरोना के दोनों डोज लगवा ली हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने कहा कि यह हमारे के लिए गर्व की बात है। कुल टीकाकरण 1276183065 हुआ है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 12:07 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 12:29 PM (IST)
देश में 50 फीसद से अधिक लोगों ने लगवाई कोरोना की दोनों डोज, मनसुख मांडविया बोले- गर्व का पल
देश में 50 फीसद से अधिक लोगों ने लगवाई कोरोना की दोनों डोज, मनसुख मांडविया बोले- गर्व का पल

नई दिल्ली, एएनआइ। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अब तक देश में 50 फीसद से अधिक योग्य आबादी ने कोरोना के दोनों डोज लगवा ली हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने कहा कि यह हमारे के लिए गर्व की बात है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कुल टीकाकरण 1,27,61,83,065 हुआ है।

बता दें कि देश में इस वक्त दक्षिण कोरिया से आए ओमिक्रान से भारत में भी डर का महौल हौ। राजधानी दिल्ली तक ओमिक्रान का वैरिएंट पहुंच चुका है। दिल्ली में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन का पहला मरीज सामने आया है। लोकनायक अस्पताल में भर्ती तंजानिया से आए कोरोना संक्रमित यात्री में कोरोना के नए दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन ओमिक्रोन की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही देश में ओमिक्रोन संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

देश में कोरोना की ताजा स्थिति

भारत में कोरोना वायरस के 8,895 नए मामलों के साथ ही 2,796 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। पिछले 24 घंटों में दर्ज हुए आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। बता दें कि अकेले बिहार से 2,426 मौत के साथ केरल से 263 मौतों के आंकड़ों को इसमें शामिल किया गया है। इन आंकड़ों को मिलाकर ही देश में 2,796 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इसके साथ ही देश में सक्रिय मामलों की संख्या 99,155 पहुंच गई है।

chat bot
आपका साथी