मध्य प्रदेश: उज्जैन में दूध के टैंकर से टकराई मजदूरों से भरी 'तूफान', 5 की चली गई जान, 7 घायल

मध्य प्रदेश के उज्जैन में आज एक सड़क हादसे में 5 मजदूरों की जान चली गई वहीं 7 लोग घायल हो गए। एक वैन से यात्रा कर रहे इन यात्रियों का वाहन एक ट्रक से टकरा गया। घायलों को पास ही एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 12:37 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 12:37 PM (IST)
मध्य प्रदेश: उज्जैन में दूध के टैंकर से टकराई मजदूरों से भरी 'तूफान', 5 की चली गई जान, 7 घायल
मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क हादसा।

उज्जैन, एएनआइ। मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए हैं। हादसा, शनिवार अलसुबह सुबह 3.30 बजे  देवास रोड पर हुआ। नरवर पुलिस ने बताया कि कटनी से 12 मजदूर तूफान गाड़ी से नीमच जा रहे थे। इसी दौरान नरवर के समीप गाड़ी दूध टैंकर से टकरा गई। इससे चार‌ मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौके पर घायल हुए सभी लोगों को पास ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

नीमच जा रहे थे मजदूर

उज्जैन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुलिस (ASP) रूपेश द्विवेदी ने बताया कि घटना में पांच लोगों की जान चली गई है जबकि 7 लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि सभी घायलों को अस्पातल में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मजदूर कटनी से आए थे। हादसे के वक्त वे नीमच जा रहे थे। एएसपी ने बताया कि केस रजिस्टर कर लिया गया है और जांच चल रही है। बता दें मध्य प्रदेश में यह पहला सड़क हादसा नहीं है। इससे पहले भी राज्य से सड़क हादसों की खबरें आती रही है। 

सतना जिले के पास सड़क हादसा

इससे पहले 21 सितंबर को उत्तर प्रदेश  के चित्रकूट जिले की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के सतना जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के अनुसुइया आश्रम के पास ट्रैक्टर ट्राली पलटने से पांच श्रद्धालुओं की मौत और 12 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई थी। सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सराय मनी के रहने वाले हैं।  चित्रकूट के सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए पीड़ितों की तत्काल मदद के आदेश दिए थे। सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा है कि घायलों को बेहतर इलाज के तत्काल प्रबंध किए जाएं।

chat bot
आपका साथी