इंदौर में 445 नए कोरोना संक्रमित मामले आए सामने, पिछले घंटों सात लोगों की हुई मौत

कोरोना संक्रमण के कहर के बीच इंदौर में शुक्रवार को कोरोना संदिग्ध 2695 मरीजों के सैंपल जांचे गए। इनमें से 445 मरीज पॉजिटिव आए। सात मरीजों की मौत की पुष्टि के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 538 हो गई है।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 07:54 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 07:54 AM (IST)
इंदौर में 445 नए कोरोना संक्रमित मामले आए सामने, पिछले घंटों सात लोगों की हुई मौत
सार्वजनिक स्थान पर हो रहे कोरोना टेस्ट प्रोग्राम के तहत जांच कराती युवती।

इंदौर, जेएनएन। मध्यप्रदेश के इंदौर में शुक्रवार को कोरोना संदिग्ध 2695 मरीजों के सैंपल जांचे गए। इनमें से 445 मरीज पॉजिटिव आए। सितंबर में सातवीं बार एक ही दिन में मिलने वाले मरीजों की संख्या 400 से अधिक हुई है। सात मरीजों की मौत की पुष्टि के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 538 हो गई है। कुल मरीजों की संख्या 22,129 हो गई। इनमें से 17,626 मरीज ठीक हो चुके हैं। बुलेटिन के मुताबिक अब तक 2 लाख 88 हजार 420 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। कुल पॉजिटिव मरीजों में से सक्रिय मरीजों की संख्या 3966 तक पहुंच गई। शुक्रवार को 2908 नए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस बीच राज्य के इंदौर जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई बाजारों को शनिवार और रविवार को बंद रखने का फैसला किया गया है। इंदौर में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर, कई बाजारों में व्यापारियों ने शनिवार और रविवार को अपनी दुकानों को स्वेच्छा से बंद करने का निर्णय लिया है।

देशभर में प्रत्येक दिन संक्रमितों के नए मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 85,362 मामलों के साथ 1,098 मौतें दर्ज की गई हैं, जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 59,03,933 तक पहुंच गया है, जिसमें से 9,60,969 एक्टिव केस हैं। जबकि 48,49,585 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 93,379 मरीजों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना नमूनों की जांच भी बढ़ गई है। देश में एक दिन में 13 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच हो होने के बाद 25 सितंबर तक देश में 7,02,69,975 नमूनों की जांच हो चुकी है। बता दें कि दुनिया में इस समय भारत दूसरे नंबर पर है, जहां सबसे अधिक पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं।

chat bot
आपका साथी