कर्नाटक कांग्रेस नेता के 4 कर्मचारी का कोरोना टेस्ट निकला पॉजिटिव, दिनेश गुंडू राव पत्नी संग हुए क्वारंटाइन

कर्नाटक कांग्रेस नेता के 4 कर्मचारी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। कांग्रेस नेता दिनेश गुंडू राव की पत्नी तब्बू गुंडू राव ने इसकी जानकारी दी है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 08:55 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 10:40 AM (IST)
कर्नाटक कांग्रेस नेता के 4 कर्मचारी का कोरोना टेस्ट निकला पॉजिटिव, दिनेश गुंडू राव पत्नी संग हुए क्वारंटाइन
कर्नाटक कांग्रेस नेता के 4 कर्मचारी का कोरोना टेस्ट निकला पॉजिटिव, दिनेश गुंडू राव पत्नी संग हुए क्वारंटाइन

बेंगलुरु, एएनआइ। कर्नाटक कांग्रेस नेता के 4 कर्मचारी का कोरोना टेस्ट निकला पॉजिटिव पाया गया है। कांग्रेस नेता दिनेश गुंडू राव की पत्नी तब्बू गुंडू राव ने जानकारी देते हुए कहा कि नेता के चार कर्मचारियों का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। 

दिनेश गुंडू राव की पत्नी तब्बू गुंडू राव सहित क्वारंटाइन 

उन्होंने बताया कि हमारे पीए, एक गनमैन और दो हाउस स्टाफ का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। हम लोग नेगटिव हैं, लेकिन 10 से 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया है। इस दौरान यह जांच होगी होगी क्योंकि हम लोग संक्रमितों के संपर्क में थे। बता दें कि चीन के वुहान फैले कोरोना वायरस से देश-विदेश के अधिकारी और मंत्री भी संक्रमित हो चुके हैं। 

राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 23 हजार के पार

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, कर्नाटक में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 23,474  और मरनेवालों की संख्या 372 हो गई है। 

भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 7 लाख के पार

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) से संक्रमितों का आंकड़ा सात लाख को पार कर गया है।  22 हजार से अधिक नए मामले सामने आने से क्रमितों की संख्या बढ़कर 7.19 लाख हो गई है। इसके साथ ही देश में वायरस से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। अब तक 4.39 लाख मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और गुजरात सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 22,252 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 467 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7 लाख 19 हजार 665 हो गई है। इसमें से 2 लाख 59 हजार 557 एक्टिव मामले हैं, जबकि 4 लाख 39 हजार 948 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, इस महामारी से अब तक 20,160 लोगों की जान भी जा चुकी है। 

chat bot
आपका साथी