तीसरी भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता: नई परियोजनाएं लागू करने को सहमत हुए भारत और भूटान

तीसरी भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता डिजिटल माध्यम से हुई। भारत और भूटान ने अपनी विकास साझेदारी में शामिल सभी क्षेत्रों की समीक्षा की। दोनों देश भूटान में सड़क ढांचा जल प्रबंधन और कोरोना प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में नई परियोजनाएं लागू करने के लिए सहमत हुए।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Tue, 29 Jun 2021 01:41 AM (IST) Updated:Tue, 29 Jun 2021 01:41 AM (IST)
तीसरी भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता: नई परियोजनाएं लागू करने को सहमत हुए भारत और भूटान
तीसरी भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता डिजिटल माध्यम से हुई।

नई दिल्ली, प्रेट्र। भारत और भूटान ने अपनी विकास साझेदारी में शामिल सभी क्षेत्रों की सोमवार को समीक्षा की। दोनों देश भूटान में सड़क ढांचा, जल प्रबंधन और कोरोना प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में नई परियोजनाएं लागू करने के लिए सहमत हुए।

तीसरी भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता डिजिटल माध्यम से हुई

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि तीसरी भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता डिजिटल माध्यम से हुई। इसमें भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राहुल छाबड़ा, सचिव (आर्थिक संबंध), विदेश मंत्रालय ने किया। भूटान के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश सचिव किंगा सिंगये ने किया।

भारत ने भूटान की परियोजनाओं के लिए 4900 करोड़ रुपये का किया वादा

बयान के अनुसार, भारत सरकार ने भूटान की 12वीं पंचवर्षीय योजना (2018-2023) के दौरान विकास परियोजनाओं के लिए 4,500 करोड़ रुपये और ट्रांजिशनल ट्रेड फैसिलिटी के लिए 400 करोड़ रुपये का वादा किया है।

भूटान के विदेश सचिव ने की सामाजिक, आर्थिक परिवर्तन में भारत की भूमिका की सराहना

भूटान के विदेश सचिव ने देश के सामाजिक, आर्थिक परिवर्तन में भारत की भूमिका की सराहना की। भूटान में भारत की राजदूत रुचिरा कांबोज भी वार्ता में शामिल हुई।

chat bot
आपका साथी