इंदौर में 393 सामने आए नए मरीज, 500 पर पहुंचा मौतों का आंकड़ा

मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को कोरोना संदिग्ध 3355 मरीजों के सैंपल जांचे गए हैं इनमें से 393 मरीज पॉजिटिव व 2954 मरीज निगेटिव आए हैं।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 08:15 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 08:15 AM (IST)
इंदौर में 393 सामने आए नए मरीज, 500 पर पहुंचा मौतों का आंकड़ा
इंदौर में 393 सामने आए नए मरीज, 500 पर पहुंचा मौतों का आंकड़ा

इंदौर, जेएनएन। मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को कोरोना संदिग्ध 3355 मरीजों के सैंपल जांचे गए हैं, इनमें से 393 मरीज पॉजिटिव व 2954 मरीज निगेटिव आए हैं। सात मरीजों की मौत की पुष्टि के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 499 हो गई है। बुलेटिन के मुताबिक अब तक 2 लाख 71 हजार 483 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 19518 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक स्वस्थ होकर घर जाने वालों की संख्या 14 हजार 964 हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या 4055 है। 691 नए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। कम हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

पिछले पांच दिन से सक्रिय मरीजों की संख्या भी कम हुई है। 15 सितंबर को सक्रिय मरीजों की संख्या 5399 थी। 16 सितंबर को यह 4712 पर आ गई। वहीं 17 सितंबर को इनकी संख्या 4142 पर पहुंची। वहीं 18 सितंबर को यह संख्या 4113 पर पहुंच गई। 19 सितंबर को यह 4055 रह गई। 5 दिनों में ही 1200 से सक्रिय मरीज कम हुए हैं।

भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। कई दिनों से देश में लगातार 90 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।  पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के एक बार फिर 90 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 92,605 नए मामलों और 1,133 मौतों के साथ 54 लाख के आंकड़े को पार कर गया। इसी के साथ देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 54,00,620 हो गई है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, देश में फिलहाल, कोरोना वायरस के 10,10,824 एक्टिव केस हैं।  24 घंटे की अवधि में कोरोना वायरस से संक्रमित कुल 94,612 लोग ठीक हो गए हैं। इसी के साथ देश में ठीक होने वालों की दर 79.68 प्रतिशत हो गई है। 

देश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित होकर 43,03,043 लोग ठीक हो गए हैँ।  COVID-19 मामले में मृत्यु दर 1.61 प्रतिशत दर्ज की गई। देश में 10,10,82 एक्टिव केस हैं। इसी के साथ ठीक होने वालों की संख्या 18.72 प्रतिशत हो गई है।

chat bot
आपका साथी