जम्मू कश्मीर में इस साल कितनी आतंकी घटनाएं हुई जानिए, संसद सत्र में गृह राज्यमंत्री दी जानकारी

नवंबर तक जम्मू कश्मीर में कुल 244 आतंकी घटनांए सामने आई है। संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन राज्यसभा में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने अक्टूबर 2020 से लेकर अक्टूबर 2021 तक विभिन्न आतंकी घटनाओं में 32 सुरक्षाकर्मी और जम्मू कश्मीर के 19 पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं।

By Geetika SharmaEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 03:19 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 03:56 PM (IST)
जम्मू कश्मीर में इस साल कितनी आतंकी घटनाएं हुई जानिए, संसद सत्र में गृह राज्यमंत्री दी जानकारी
जम्मू कश्मीर में इस साल कितनी आतंकी घटनाएं हुई जानिए

नई दिल्ली,एएनआइ। नवंबर तक जम्मू कश्मीर में कुल 244 आतंकी घटनांए सामने आई है। वहीं, साल 2018 में कुल 417 आतंकी घटनाएं दर्ज की गईं थी। साथ ही घुसपैठ की घटनाओं में भी कमी आई है। इस साल नवंबर तक केवल 28 घुसपैठ की घटनाएं दर्ज की गईं हैं। वहीं इसके मुकाबले साल 2018 में कुल 143 घुसपैठ की घटनाएं रिकार्ड की गई थी।

संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन राज्यसभा में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि अक्टूबर 2020 से लेकर अक्टूबर 2021 तक विभिन्न आतंकी घटनाओं में 32 सुरक्षाकर्मी और जम्मू कश्मीर के 19 पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं। पिछले 12 महीनों में दिसंबर 2020 से 26 नवंबर 2021 तक 14 आतंकियों को जिंदा पकड़ा गया है और सुरक्षाबलों ने 165 आतंकियों को ढेर किया है।

पिछले 5 सालों का रिकार्ड

इससे पहले मंगलवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि पिछले पांच साल में आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं में देश के कुल 348 सुरक्षाकर्मी और 195 आम नागरिक मारे गए हैं।

साल 2017 में कुल 80 जम्मू-कश्मीर के पुलिस कर्मियों सहित सुरक्षा बल के जवानों ने आतंकी घटनाओं में अपनी जान गंवाई थी. साल 2018 में 91 और 2019 में कुल 80 सुरक्षा बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान शहीद हुए थे। इसी तरह साल 2020 में 62 जवानों ने देश के लिए बलिदान दिया था। इस साल 15 नवंबर तक 35 पुलिस कर्मियों और सुरक्षा बलों ने अपनी जान गवाई।

गृह राज्यमंत्री ने आगे बताया कि पिछले चार सालों की आतंकी घटनाओं में कुल 195 आम नागरिकों की मौत हुई है। जिसमें साल 2017 में 40 नागरिक मारे गए थे, 2018 और 2019 दोनों साल में 39-39 नागरिकों की मौत हुई थी। इसी तरह 2020 में 37 और इस साल 15 नवंबर तक जम्मू-कश्मीर के 40 लोगों की मौत हुई है।

chat bot
आपका साथी