तेलंगाना में 2,256 नए सीओवीआईडी -19 मामले आए सामने, 14 मौतें भी हुई

राज्य में शुक्रवार को 23322 नमूनों का परीक्षण किया गया। राज्य में COVID-19 रिकवरी दर 70.09 फीसद है जबकि मौतों का दर 0.79 फीसद है।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 01:45 PM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 01:45 PM (IST)
तेलंगाना में 2,256 नए सीओवीआईडी -19 मामले आए सामने, 14 मौतें भी हुई
तेलंगाना में 2,256 नए सीओवीआईडी -19 मामले आए सामने, 14 मौतें भी हुई

हैदराबाद, एएनआइ। तेलंगाना में शुक्रवार को 2,256 नए सीओवीआईडी -19 मामले और 14 मौतें दर्ज हुईं है। राज्य सरकार ने शनिवार को सूचित किया। इनके साथ, राज्य में COVID-19 मामलों की कुल संख्या 77,513 तक पहुंच गई है, जिनमें 22,568 सक्रिय मामले शामिल हैं। जबकि राज्य में अब तक 54,330 लोगों को ठीक किया जा चुका है। वहीं, मरने वालों की संख्या 615 तक पहुंच गई है। राज्य में शुक्रवार को 23,322 नमूनों का परीक्षण किया गया। राज्य में COVID-19 रिकवरी दर 70.09 फीसद है, जबकि मौतों का दर 0.79 फीसद है।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारत में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। कोरोना वायरस के एक्टीव मामलों से पूरी तरह से ठीक हो चुके मरीजों क संख्या दो गुना से भी अधिक मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। हालांकि, संक्रमण की तेज रफ्तार पर फिलहाल रोक लगती नजर नहीं आ रही है। लगातार 10वें दिन 50 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 61 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। महज 21 दिन में संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख से 20 लाख हो गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के 61,537 नए मामले सामने आए हैं, साथ ही इस दौरान 933 लोगों की 24 घंटों में मौत भी हुई है। भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 20 लाख 88 हजार 612 हो गई है। इसमें से 14 लाख 27 हजार 6 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, जबकि 6 लाख 19 हजार 88 एक्टिव मामले हैं। कोरोना वायरस की वजह से अब तक 42,518 लोगों की जान जा चुकी है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के अनुसार 7 अगस्त तक कोरोना वायरस के लिए 2 करोड़ 33 लाख 87 हजार 1714 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 5 लाख 98 हजार 778 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई। वहीं, इससे पहले गुरुवार को को आइसीएमआर ने छह लाख 39 हजार 42 नमूनों की जांच की थी।

chat bot
आपका साथी