Vande Bharat Mission: मलेशिया से 220 भारतीय की वतन वापसी, लाया गया अमृतसर

वंदे भारत मिशन के तहत मलेशिया से 220 भारतीय की वतन वापसी हुई है। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते विदेश में फंसे इन लोगों को शनिवार को पंजाब के अमृतसर लाया गया।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 08:39 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 08:39 AM (IST)
Vande Bharat Mission: मलेशिया से 220 भारतीय की वतन वापसी, लाया गया अमृतसर
Vande Bharat Mission: मलेशिया से 220 भारतीय की वतन वापसी, लाया गया अमृतसर

नई दिल्ली, एएनआइ। वंदे भारत मिशन के तहत मलेशिया से 220 भारतीय की वतन वापसी हुई है। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते विदेश में फंसे इन लोगों को शनिवार को पंजाब के अमृतसर लाया गया। इस मिशन का पहला चरण 7 मई से शुरू हुआ था। 

बता दें कि चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए देश में लगाए लॉकडाउन के बाद देश-विदेश में लोग फंसे हुए हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए सरकार की तरह से हरसभंव मदद मुहैया कराई जा रही है। ऐसे लोगों की मदद के लिए सरकार की तरफ से वंदे भारत मिशन और ऑपरेशन सेतु अभियान भी चलाया गया है। इस अभियान के तहत काफी संख्या में विदेशों से लोगों की वतन वापसी भी हुई है। इसके अलावा अभी तक यह मदद जारी है। 

देश में लगाए गए लॉकडाउन के चलते देश के कोने-कोने में लोग फंस गए। इनकी मदद के लिए सभी सरकार की तरफ से स्पेशल ट्रेनें और बस चलाई गई। फिलहाल देश में अनलॉक-2 की प्रक्रिया चल रही है। इस वक्त देश में सक्रमितों का आंकड़ा 8 लाख 49 हजार के पार पहुंच गया है वहीं मरनेवालों की संख्या 22 हजार के पार पुहंच गई है। देश में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र, तमिलनाडु और देश की राजधानी दिल्ली सबसे ज्यादा प्रभावित है। इस वायरस से भारत पूरी दुनिया मे तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। दुनियाभर में अमेरिका सबसे ज्यादा संक्रमति देश है। इसके बाद ब्राजील दूसरे नबंर पर संंक्रमित देश है। 

कोरोना से 5 लाख लोगों की गई जान

अब तक दुनियाभर में 12,717,908 लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि की जा चुकी है, वहीं मरने वालों का आंकड़ा 5 लाख के पार पहुंच गया है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक दुनियाभर में अभी तक 564,506 लोग कोरोना के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं संक्रमितों का आंकड़ा प्रत्येक दिन बढ़ रहा है।

chat bot
आपका साथी