आंध्र प्रदेश सरकार ने 16 आइएएस अफसरों का तबादला किया, यहां देखें पूरी लिस्‍ट

आंध्र प्रदेश सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शुक्रवार को 16 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से तबादला करने का आदेश जारी किया है। आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव आदित्यनाथ दास ने इस संबंध में एक सरकारी आदेश जारी किया था।

By Avinash RaiEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 09:13 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 09:13 AM (IST)
आंध्र प्रदेश सरकार ने 16 आइएएस अफसरों का तबादला किया, यहां देखें पूरी लिस्‍ट
आंध्र प्रदेश सरकार ने 16 भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला किया

अमरावती (आंध्र प्रदेश), एएनआइ। आंध्र प्रदेश में आइएएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है। आंध्र प्रदेश सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शुक्रवार को 16 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से तबादला करने का आदेश जारी किया है। आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव आदित्यनाथ दास ने इस संबंध में एक सरकारी आदेश जारी किया था।

जाने किन-किन आइएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

2006 बैच के आइएएस डी मुरलीधर रेड्डी जो कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट, पूर्वी गोदावरी जिले थे उनका तबादला, आंध्र प्रदेश चिकित्सा सेवा और बुनियादी ढांचा विकास निगम (APMSIDC) के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में किया है।

2012 बैच के आइएएस विजय रामा राजू वी जो पहले आंध्र प्रदेश मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन में उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक थे, उनकों वाईएसआर कडप्पा जिले का कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

2009 बैच के आइएएस चेववुरी हरि किरण, जो पहले वाईएसआर कडप्पा जिले के कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट थे, वह अब पूर्वी गोदावरी जिले के कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के पद पर तैनात हैं।

2008 बैच के आइएएस वडारेवु विनय चंद जो पहले विशाखापत्तनम जिले के कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट थे, वह अब डॉ वाईएसआर आरोग्यश्री हेल्थ केयर ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।

2012 बैच के आइएएस डॉ मल्लिकार्जुन ए जो पहले डॉ वाईएसआर आरोग्यश्री हेल्थ केयर ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे, उन्हें विशाखापत्तनम जिले के कलेक्टर एवं जिलाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।

2005 बैच के आइएएस डॉ एम हरि जवाहरलाल, जो पहले विजयनगरम के कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट थे, उनको पुनर्वास और पुनर्वास (आर एंड आर) के आयुक्त के रूप में तैनात किया गया है।

2008 बैच की आइएएस ए सूर्य कुमारी, जो पहले , आंध्र प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक थे उन्हें विजयनगरम जिले के कलेक्टर एवं जिलाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया।

2009 बैच के आइएएस जी वीरपांडियन, जो पहले कुरनूल जिला के कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट थे, वह अब वीसी और एमडी, एपी राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के रूप में तैनात है।

2009 बैच के आइएएस पी कोटेश्वर राव, जो पहले वीएमआरडीए के मेट्रोपॉलिटन कमिश्नर थे, वह अब कुरनुल के जिलाधिकारी हैं।

2013 बैच के आइएएस के वेंकट रामनारेड्डी, जो पहले पश्चिम गोदावरी जिले के संयुक्त कलेक्टर (आरबी और आर) थे, वह अब मेट्रोपॉलिटन कमिश्नर, विशाखापत्तनम मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (VMRDA) के रूप में तैनात।

2014 बैच के आइएएस सुमित कुमार, जो पहले श्रीकाकुलम जिले के संयुक्त कलेक्टर (आरबी और आर) थे, उन्हें पश्चिम गोदावरी जिले के संयुक्त कलेक्टर (आरबी एवं आर) के पद पर तैनात किया गया है।

2013 बैच के आइएएस पी अर्जुन राव, जो पहले बंदोबस्ती के विशेष आयुक्त थे, उनका तबादला कर उन्हें हथकरघा और वस्त्र का निदेशक बनाया गया है।

1996 बैच के आइएएस डॉ जी वाणी मोहन, जो पहले सरकार के प्रमुख सचिव (बंदोबस्ती) थे, उनको अब बंदोबस्ती आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है।

2016 बैच के आइएएस स्वप्निल दिनकर पुंडकर, जो पहले काकीनाडा नगर निगम के आयुक्त थे, वह अब चित्तूर के संयुक्त कलेक्टर (आरबी और आर) के तैर पर कार्य करेंगे।

2013 बैच के आइएएस एम प्रभाकर रेड्डी को आंध्र प्रदेश के खेल प्राधिकरण के वीसी और एमडी के रूप में तैनात किया गया है।

chat bot
आपका साथी