गंगा क्वेस्ट फिनाले के लिए 113 देशों के 11 लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

गंगा क्वेस्ट एक आनलाइन क्विज प्रतियोगिता है। इसमें गंगा और अन्य नदियों से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं। इस प्रतियोगिता का विचार सबसे पहले 2019 में आया था। इस क्वेस्ट के जरिए युवाओं को नदियों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए इसका आयोजन किया गया।

By Neel RajputEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 07:44 AM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 07:44 AM (IST)
गंगा क्वेस्ट फिनाले के लिए 113 देशों के 11 लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
216 प्रतिभागियों को ग्रांड फिनाले के लिए चुना गया

नई दिल्ली, एएनआइ। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को गंगा क्वेस्ट 2021 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। इस क्विज प्रतियोगिता के लिए 113 देशों के 11 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। हालांकि उनके प्रदर्शन के आधार पर 216 प्रतिभागियों को ग्रांड फिनाले के लिए चुना गया। इनमें 215 भारतीय और एक व्यक्ति यूएई का नागरिक है।

उल्लेखनीय है कि गंगा क्वेस्ट एक आनलाइन क्विज प्रतियोगिता है। इसमें गंगा और अन्य नदियों से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं। इस प्रतियोगिता का विचार सबसे पहले 2019 में आया था। इसका मकसद शैक्षणिक कार्यक्रम के रूप में लोगों, विशेषकर युवाओं और छात्रों को देश की नदियों के बारे में संवेदनशील बनाना था। लाखों प्रतिभागियों में से पहले दौर के विजेताओं को बधाई देते हुए एनएमसीजी के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि गंगा क्वेस्ट का ध्यान सिर्फ गंगा नहीं, बल्कि समूचे पर्यावरण तंत्र पर केंद्रित है।

गंगा की अविरलता, निर्मलता के साथ ही इनके प्रति सार्वजनिक भागीदारी सुनिश्चित करने के मकसद से नमामि गंगे द्वारा हर साल गंगा क्वेस्ट 2021 का आयोजन किया जाता है। देश की सार्वजनिक और ऐतिहासिक धरोहर को सहेजने की दृष्टि से नमामि गंगे द्वारा वर्ष 2020 की तरह इस साल भी वर्चुअल तरीके से गंगा क्वेस्ट का आयोजन किया गया है। कोविड महामारी के दौर में इस प्रतियोगिता की खास बात यह है कि लोग घर में ही सुरक्षित रहकर ऑनलाइन खेल सकते हैं, बिना घर से निकले और शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आखिरी तारीख 22 मई थी।

chat bot
आपका साथी