Sarkari Naukri: इन 5 बड़ी सरकारी नौकरी भर्तियों के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन, 9296 पद 10वीं पास से पीजी के लिए

Sarkari Naukri October 2021 केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा इस चलाई जा रही 5 बड़ी सरकारी नौकरी भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज 25 अक्टूबर 2021 को समाप्त हो जाएगा। इनमें SSC सेलेक्शन पोस्ट SBI PO नेवी सेलर असम राइफल्स और MPSC राज्य सेवा शामिल हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 08:49 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 09:24 AM (IST)
Sarkari Naukri: इन 5 बड़ी सरकारी नौकरी भर्तियों के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन, 9296 पद 10वीं पास से पीजी के लिए
इन सभी भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन हैं।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Sarkari Naukri October 2021 Alert: यदि आप सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखते हैं और केंद्र व राज्य सरकारों की विभिन्न भर्तियों की तैयारी में जुटे हैं तो बड़ी खबर आपके लिए है। केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा इस चलाई जा रही 5 बड़ी सरकारी नौकरी भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज, 25 अक्टूबर 2021 को समाप्त हो जाएगा। इन भर्तियों में कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की केंद्रीय मंत्रालयों एवं विभागों में 3220 पदों की भर्ती, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में 2056 प्रॉबेशनरी ऑफिसर पदों की भर्ती, भारतीय नौसेना में सेलर (AA व SSR) की 2500 पदों की भर्ती, असम राइफल्स में 1230 टेक्निकल और ट्रेड्समैन पदों की भर्ती और महाराष्ट्र राज्य सेवा परीक्षा 2021 के माध्यम से भरी जाने वाली 290 पदों की भर्ती शामिल हैं। इन सभी भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन हैं। आइए बारी-बारी जानते हैं आज समाप्त हो रही इन 5 बड़ी सरकारी नौकरी भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया के बारे में-

1. SSC सेलेक्शन पोस्ट फेज 9 2021: 3220 पदों के लिए आवेदन

केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और उनसे सम्बद्ध विभागों के देश भर में स्थित कार्यालयों में 3261 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु प्रक्रिया का आयोजन कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा सेलेक्शन पोस्ट (फेज 9) 2021 के माध्यम से किया जाना है। इन पदों के लिए 10वीं पास से लेकर स्नातक व उच्चतर योग्यता वाले आवेदन के पात्र हैं। इन पदों के लिए आवेदन के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन और फिर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले SSC सेलेक्शन पोस्ट फेज 9 2021 अधिसूचना देखें। पूरी खबर यहां पढ़ें

2. SBI PO 2021: 2056 पदों की भर्ती

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में प्रॉबेशनरी ऑफिसर्स के 2056 पदों के लिए की भर्ती विज्ञापन जारी 4 अक्टूबर 2021 को जारी किया गया था। इसी के साथ ही आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन का आज आखिरी दिन है। किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट, sbi.co.in पर भर्ती सेक्शन में एसबीआई पीओ 2021 नोटिफिकेशन (सं. CRPD/PO/2021-22/18) के साथ दिये गये लिंक से या इस लिंक से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले एसबीआई पीओ 2021 भर्ती अधिसूचना देखें। पूरी खबर यहां पढ़ें

3. नेवी सेलर (AA & SSR) – फरवरी 2022 बैच– 2500 पदों की भर्ती

भारतीय नौसेना द्वारा सीनियर सेकेंड्री रिक्रूट (SSR) और मैट्रिक रिक्रूट (MR) के अंतर्गत नौसैनिक (सेलर) के कुल 2500 पदों पर भर्ती के लिए 16 अक्टूबर 2021 से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन का आज आखिरी दिन है। आवेदन के लिए उम्मीदवार भारतीय नौसेना के भर्ती पोर्टल, joinindiannavy.gov.in पर विजिट करें। हालांकि, उम्मीदवार नेवी सेलर (AA & SSR) 2021 आवेदन लिंक से अप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं और इससे पहले नेवी सेलर (AA & SSR) भर्ती 2021 अधिसूचना अवश्य देखें।

4. असम राइफल्स में 1230 टेक्निकल और ट्रेड्समैन की भर्ती

असम राइफल्स द्वारा टेक्निकल और ट्रेडमैन के कुल 1230 पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। आवेदन का आज, 25 अक्टूबर 2021 को आखिरी दिन है। आवेदन के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, assamrifles.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। हालांकि, असम राइफल्स अप्लीकेशन लिंक से आवेदन कर सकते हैं और असम राइफल्स भर्ती 2021 अधिसूचना लिंक से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

5. MPSC राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 – 290 पद

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2021 के माध्यम से 290 पदों पर भर्ती की जानी है। किसी भी विषय में स्नातक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार, mpsc.gov.in पर जाएं। हालांकि, MPSC स्टेट सर्विसेस 2021 अप्लीकेशन लिंक से सीधे रजिस्ट्रेशन पेज पर जा सकते हैं और MPSC राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 अधिसूचना लिंक से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी