RBI Grade B Application 2021: ऑनलाइन आवेदन शुरू, 322 ग्रेड बी ऑफिसर पदों के लिए आरबीआई ने जारी किया नोटिफिकेशन

RBI Grade B Application 2021 भारतीय रिजर्व बैंक ने ऑफिसर ग्रेड बी के 322 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना आज 28 जनवरी 2021 को जारी कर दी है। नोटिफिकेशन को जारी किये जाने के साथ-साथ बैंक द्वारा अप्लीकेशन प्रॉसेस को भी शुरू कर दिया गया है।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 01:16 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 01:28 PM (IST)
RBI Grade B Application 2021: ऑनलाइन आवेदन शुरू, 322 ग्रेड बी ऑफिसर पदों के लिए आरबीआई ने जारी किया नोटिफिकेशन
आवेदन की आखिरी तारीख 15 फरवरी 2021 निर्धारित की गयी है।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। RBI Grade B Application 2021: आरबीआई ग्रेड बी अप्लीकेशन 2021 का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आर्थिक और नीति अनुसंधान विभाग (डीईपीआर), सांख्यिकी और सूचना प्रबंध विभाग (डीएसआईएम) और सामान्य विभागों में ऑफिसर ग्रेड बी के कुल 322 पदों पर भर्ती के लिए भर्ती अधिसूचना आज, 28 जनवरी 2021 को जारी कर दी है। आरबीआई ग्रेड बी नोटिफिकेशन 2021 को जारी किये जाने के साथ-साथ बैंक द्वारा आरबीआई ग्रेड बी 2021 अप्लीकेशन प्रॉसेस को भी शुरू कर दिया गया है। आरबीआई ग्रेड बी नोटिफिकेशन 2021 के मुताबिक आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट, rbi.org.in पर उपलब्ध कराये गये ग्रेड बी ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 15 फरवरी 2021 निर्धारित की गयी है।

ऐसे करें आवेदन

आरबीआई ग्रेड बी अप्लीकेशन 2021 सबमिट करने के लिए उम्मीदवारों को आरबीआई की वेबसाइट पर विजिट करने के बाद कैरियर सेक्शन में जाना होगा, जहां ग्रेड बी भर्ती से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर आरबीआई ग्रेड बी नोटिफिकेशन 2021 के अंदर ही ऑनलाइन आवेदन की लिंक दिया गया है, जिसके माध्यम से अप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं। अप्लीकेशन पेज पर उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आवंटित रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करके उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आरबीआई ग्रेड बी अप्लीकेशन 2021 के समय उन्हें 850 रुपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है।

आरबीआई ग्रेड बी नोटिफिकेशन 2021 डाउनलोड लिंक

आरबीआई ग्रेड बी अप्लीकेशन 2021 के लिए डायरेक्ट लिंक

जानें योग्यता मानदंड

आरबीआई ग्रेड बी नोटिफिकेशन 2021 के अनुसार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक डिग्री या न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ पीजी डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2021 को 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गयी है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।

chat bot
आपका साथी