GSERC Recruitment 2021: 5689 शिक्षण सहायक पदों के लिए आवेदन आज से शुरू, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में भर्ती

GSERC Recruitment 2021 कॉमर्स बॉयोलॉजी और कई अन्य विषयों में कुल 5689 शिक्षण सहायक की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज 18 जनवरी से शुरू हो गयी है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट gserc.in पर उपलब्ध कराये गये अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 05:50 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 05:50 PM (IST)
GSERC Recruitment 2021: 5689 शिक्षण सहायक पदों के लिए आवेदन आज से शुरू, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में भर्ती
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 जनवरी 2021 तक चलेगी।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। GSERC Recruitment 2021: सरकारी शिक्षक भर्ती की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों को लिए बड़ी खबर। कॉमर्स, बॉयोलॉजी, केमिस्ट्री, अंग्रेजी, हिंदी और कई अन्य विषयों में कुल 5689 शिक्षण सहायक की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज, 18 जनवरी 2021 से शुरू हो गयी है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट, gserc.in पर उपलब्ध कराये गये ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। शिक्षण सहायक (माध्यमिक) पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 27 जनवरी 2021 तक चलेगी। वहीं, शिक्षण सहायक (उच्च माध्यमिक) पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी से ही शुरू हो गयी थी, जो कि 24 जनवरी तक चलेगी। बता दें कि गुजरात सरकार के शिक्षा विभाग के अधीन विभिन्न माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में विभिन्न विषयों के लिए शिक्षण सहायक के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना हाल ही में जारी की गयी थी।

यहां देखें शिक्षण सहायक भर्ती अधिसूचना और करें आवेदन

कौन कर सकता है आवेदन?

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले वर्ष 2018 में स्टेट बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की टीईटी परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।

विषयवार ये हैं रिक्तियां

उच्च माध्यमिक

खाता और वाणिज्य - 454 जीव विज्ञान - 111 रसायन विज्ञान - 118 कंप्यूटर - 26 अर्थशास्त्र - 282 अंग्रेजी - 633 भूगोल - 129 गुजराती - 253 हिंदी - 69 इतिहास - 40 कृषि विद्या - 4 मैथ्स - 64 दर्शन - 161 भौतिकी - 110 मनोविज्ञान - 193 संस्कृत - 146 समाजशास्त्र - 334 सांख्यिकी - 254

माध्यमिक कंप्यूटर - 72 पद अंग्रेजी: 446 पद गुजराती: 241 पद हिंदी: 81 पद कृषि विद्या: 5 पद गणित / विज्ञान: 1067 पद संस्कृत: 94 पद सामाजिक विज्ञान: 301 पद संस्कृत - 5 पद सामाजिक विज्ञान - 373 पद

chat bot
आपका साथी