वाराणसी और अन्य स्थानों पर होने वाली सेना भर्ती रैली कोविड-19 महामारी के चलते स्थगित, नई तारीखों की घोषणा बाद में

Army Recruitment Rally सेना द्वारा पोर्टल joinindianarmy.nic.in पर जारी अपडेट के अनुसार 6 से 30 तक वाराणसी में 7 सितंबर से 23 सितंबर तक अहमदनगर में और 15 से 30 सितंबर तक त्रिचुरापल्ली में आयोजित होने वाली भर्ती रैलियों को चल रही कोविड-19 महामारी के चलते स्थगित किया जाता है।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Wed, 25 Aug 2021 09:47 AM (IST) Updated:Wed, 25 Aug 2021 09:47 AM (IST)
वाराणसी और अन्य स्थानों पर होने वाली सेना भर्ती रैली कोविड-19 महामारी के चलते स्थगित, नई तारीखों की घोषणा बाद में
सेना द्वारा तीनों स्थानों पर होने वाली रैलियों के लिए नई तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Army Recruitment Rally: कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर के संभावित खतरे की आशंका से सरकारी संगठनों में भर्ती प्रक्रियाओं पर फिर से विराम लगने की संभावनाएं बन रही हैं। भारतीय सेना ने वाराणसी, अहमदनगर और त्रिचुरापल्ली में सितंबर 2021 माह के दौरान आयोजित होने वाली भर्ती रैलियों को फिलहाल स्थगित कर दिया है। सेना द्वारा ऑफिशियल भर्ती पोर्टल, joinindianarmy.nic.in पर जारी अपडेट के अनुसार 6 से 30 सितंबर तक वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में, 7 सितंबर से 23 सितंबर तक अहमदनगर (महाराष्ट्र) में और 15 से 30 सितंबर 2021 तक त्रिचुरापल्ली (तमिल नाडु) में आयोजित होने वाली भर्ती रैलियों को वर्तमान में चल रही कोविड-19 महामारी के चलते स्थगित किया जाता है। साथ ही, सेना द्वारा इन तीनों स्थानों पर होने वाली रैलियों के लिए नई तारीखों का ऐलान बाद में किये जाने की जानकारी दी गयी है।

पुर्वांचल के 12 जिलों के लिए वाराणसी में होनी है रैली

भारतीय सेना द्वारा उत्तर प्रदेश के पुर्वांचल क्षेत्र के 12 जिलों के उम्मीदवारों के लिए सेना भर्ती का आयोजन 6 से 30 सितंबर तक किया जाना था। इन जिलों में गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गाजीपुर, संत रविदास नगर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, जौनपुर और वाराणसी शामिल हैं। इन जिलों के उम्मीदवारों हेतु वाराणसी स्थित रणबांकुरे स्टेडियम में प्रस्तावित सेना भर्ती रैली के लिए 21 अगस्त 2021 तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चली थी।

वाराणसी रैली स्थगित होने से सम्बन्धित नोटिस यहां देखें

यह भी पढ़ें - Air Force Recruitment 2021: वायु सेना में 255 ग्रुप सी पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

इसी प्रकार अहमदनगर (महाराष्ट्र) में महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ, राहुरी में 15 से 30 सितंबर 2021 तक भर्ती रैली आयोजित होनी थी, जिसे महामारी चलते स्थगित किया गया है। वहीं, त्रिचुरापल्ली (तमिल नाडु) में 15 से 30 सितंबर तक अंगनार अन्ना स्पोर्ट्स स्टेडियम, नागरकोईल, कन्याकुमारी में रैली होनी थी, इसे भी महामारी के कारण फिलहाल टाल दिया गया है।

अहमदनगर रैली स्थगित होने से सम्बन्धित नोटिस यहां देखें

त्रिचुरापल्ली रैली स्थगित होने से सम्बन्धित नोटिस यहां देखें

chat bot
आपका साथी