Maharashtra HSC result 2018: इंतजार हुआ खत्म, 12वीं के नतीजे घोषित

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE)अाज यानी 30 मई को 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Tue, 29 May 2018 06:56 PM (IST) Updated:Wed, 30 May 2018 01:25 PM (IST)
Maharashtra HSC result 2018: इंतजार हुआ खत्म, 12वीं के नतीजे घोषित
Maharashtra HSC result 2018: इंतजार हुआ खत्म, 12वीं के नतीजे घोषित

नई दिल्ली, जेएनएन। महाराष्ट्र में 12वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार बुधवार को खत्म हो गया। दरअसल, महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) अाज यानी 30 मई को दोपहर 1 बजे 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट  mahresult.nic.in. पर देख सकते हैं। इसके अलावा छात्र अपना रिजल्ट एजुकेशनल वेबसाइट जागरण जोश के दिए लिंक maharashtra12.jagranjosh.com पर क्लिक कर भी देख सकते हैं। बता दें कि इस बार 12वीं की परीक्षा में करीब 14 लाछ छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था।

छात्रों को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर तकनीकी समस्या आने के कारण रिजल्ट देखने में मुश्किल हो सकती है, ऐसे में वे जागरण की एजुकेशन वेबसाइट जागरणजोश का रुख कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए जा रहे आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा। 

कैसे चेक करे रिजल्ट

- इसके लिए नीचे दिए जा रहे आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

- सबसे पहले maharashtra12.jagranjosh.com पर विजिट करें।

- यहां दिए गए निर्देशों का स्टेप बाय स्टेप पालन करना होगा।

- पूछे गए जानकारियां रोल नंबर आदि को डालें।

- सबमिट बटन पर क्लिक करें, रिजल्ट आपके सामने होगा।

- हालांकि यहां आपको ओरीजिनल मार्कशीट नहीं मिलेगी, लेकिन आपको अपने परिणाम जानने को अवश्य मिल जायेगा। आप इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।

chat bot
आपका साथी