JAC Matric Result 2018: जारी हुआ 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, 59.48 फीसद पास, यहां देखें अपना परिणाम

झारखंड एकेडमिक काउंसिल के तहत राज्य की 10वीं की परीक्षा का परिणाम आज जारी कर दिया गया है।

By Srishti VermaEdited By: Publish:Tue, 12 Jun 2018 10:49 AM (IST) Updated:Tue, 12 Jun 2018 04:40 PM (IST)
JAC Matric Result 2018: जारी हुआ 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, 59.48 फीसद पास, यहां देखें अपना परिणाम
JAC Matric Result 2018: जारी हुआ 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, 59.48 फीसद पास, यहां देखें अपना परिणाम

नई दिल्ली (जेएनएन)। झारखंड में इस साल दसवीं की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। उनके परीक्षा के परिणाम आज घोषित कर दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, इस साल राज्य में 4.66 लाख छात्र 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे जिनको अपने रिजल्ट का अब बेसब्री से इंतजार था लेकिन उनके इंतजार की घड़ी आज खत्म हो गई है। इस बार 59.48 फीसद बच्चे पास हुए हैं। 23 फीसद विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। 27 फीसद द्वितीय तथा 9 फीसद तृतीय श्रेणी में पास हुए हैं। हजारीबाग का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है। रांची दूसरे स्थान पर है।

परीक्षा का परिणाम झारखंड एकेडमिक काउंसिल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in. पर जारी कर दिया गया है। इसके अलावा इसके परिणाम जागरण के एजुकेशन वेबसाइट जागरणजोश पर भी देखे जा सकते हैं। आम तौर पर 10वीं का रिजल्ट किसी भी छात्र के भविष्य के लिए काफी अहम माना जाता है। इसलिए छात्रों को इसका बेसब्री से इंतजार भी होता है। 

आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होते ही इसे हमारे वेबसाइट जागरणजोश पर भी ऑनलाइन कर दिया गया है, जहां छात्र अपना परिणाम आसानी से देख सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारे ईमेल अलर्ट सेवा के माध्यम से अपने इनबॉक्स में ही इससे संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको हमारे पेज पर अपना मोबाइल नंबर डालकर रजिस्टर करना होगा।

कैसे चेक करें अपना परिणाम-

- 10वीं का रिजल्ट चेक करना बेहद आसान है इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

- आपको सबसे पहले वेबसाइट jharkhand10.jagranjosh.com पर विजिट करना होगा।

- पूछे गए रोल नंबर सहित सभी जानकारी को डालें।

- सबमिट बटन पर क्लिक करें रिजल्ट सामने होगा।

- इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।

chat bot
आपका साथी