Teacher Recruitment 2021: इस राज्य में होगी 32,000 सरकारी शिक्षकों की भर्ती, पढ़ें पूरा विवरण

West Bengal Teachers Appointment मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्च 2022 तक प्राथमिक शिक्षकों के लगभग 7500 और पद भरे जाएंगे। वहीं किसी भी पैरवी के खिलाफ चेतावनी देते हुए उन्होंने ने कहा कि नियुक्तियां मेरिट सूची के आधार पर की जाएंगी।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 12:46 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 01:06 PM (IST)
Teacher Recruitment 2021: इस राज्य में होगी 32,000 सरकारी शिक्षकों की भर्ती, पढ़ें पूरा विवरण
मुख्यमंत्री ने मार्च तक उच्च प्राथमिक और प्राथमिक स्तर के 32,000 से अधिक शिक्षकों को नियुक्त करने की जानकारी दी

West Bengal Teachers Appointment: पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में शिक्षा प्रणाली में सुधार लाने के लिए अगले वर्ष मार्च तक उच्च प्राथमिक और प्राथमिक स्तर के 32,000 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति करने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह जानकारी राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राथमिक स्तर (कक्षा 1-4) पर कम से कम 10,500 रिक्तियों और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 1-5) पर 14,000 रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया इस वर्ष अक्टूबर से पहले पूरी की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मार्च 2022 तक प्राथमिक शिक्षकों के लगभग 7,500 और पद भरे जाएंगे। वहीं, किसी भी पैरवी के खिलाफ चेतावनी देते हुए, उन्होंने ने कहा कि नियुक्तियां मेरिट सूची के आधार पर की जाएंगी। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले नौकरी के लिए पात्र हैं। बनर्जी ने कहा कि उच्च न्यायालय में मामलों के कारण नियुक्तियां अटकी हुई थीं।

बता दें कि कलकत्ता हाई कोर्ट ने फरवरी में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों द्वारा दायर याचिकाओं के बाद भर्ती प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगाने का आदेश दिया था, जिन्होंने पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड (WBBPE) द्वारा जारी मेरिट सूची में विसंगतियों का आरोप लगाया था। हाई कोर्ट ने बाद में पश्चिम बंगाल केंद्रीय विद्यालय सेवा आयोग (WBCSSC) को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि योग्य उम्मीदवारों को बाहर न रखा जाए और भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जाए।

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुरू में आयोग को 10 मई तक साक्षात्कार की सूची प्रकाशित करने के लिए कहा था, हालांकि कोविड-19 महामारी को देखते हुए कुछ समय दिया था। लगभग पांच लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। गौरतलब है कि उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अगस्त 2015 में आयोजित की गई थी और इसके परिणाम सितंबर 2016 में घोषित किए गए थे। साक्षात्कार के परिणाम अगस्त 2019 में जारी किए गए थे।

chat bot
आपका साथी