WBJEE 2021 Final Answer Key: संयुक्त प्रवेश परीक्षा की फाइनल 'आंसर की' जारी, wbjeeb.nic.in पर करें चेक

WBJEE 2021 Final Answer Key जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे wbjeeb.nic.in पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं और अपने सही स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। फाइनल आंसर की चेक करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगइन क्रेडेंशियल की जरूरत नहीं होगी।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 03:43 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 03:43 PM (IST)
WBJEE 2021 Final Answer Key: संयुक्त प्रवेश परीक्षा की फाइनल 'आंसर की' जारी, wbjeeb.nic.in पर करें चेक
आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है फाइनल आंसर की चेक करने के लिए लिंक

WBJEE 2021 Final Answer Key: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE 2021) की फाइनल 'आंसर की' जारी कर दी है। फाइनल आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे wbjeeb.nic.in पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं और अपने सही स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। फाइनल आंसर की चेक करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगइन क्रेडेंशियल की जरूरत नहीं होगी।

इन स्टेप से चेक करें फाइनल आंसर की

फाइनल आंसर की चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट, wbjeeb.nic.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध WBJEE सेक्शन में प्रवेश करना होगा। इस सेक्शन में विजिट करने के बाद, फाइनल आंसर की WBJEE 2021 लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया टैब ओपन होगा। यहां सभी सेट की फाइनल आंसर की उपलब्ध कराई गई है। उम्मीदवार इसे चेक करें। यदि जरूरत हो तो इस पेज को डाउनलोड कर लें और हार्ड कॉपी निकाल कर रखें।

बता दें कि बोर्ड ने प्रोविजनल आंसर की 21 जुलाई, 2021 को जारी की थी। वहीं, आपत्ति होने की स्थिति में चैलेंज करने के लिए उम्मीदवारों को 22 जुलाई तक का समय दिया गया था। अब फाइनल आंसर की जारी होने के बाद, संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नतीजे जल्द ही जारी किए जाएंगे। इसके बाद, उम्मीदवारों की ई-काउंसलिंग प्रारंभ की जाएगी। किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

गौरतलब है कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा 17 जुलाई, 2021 को आयोजित की गई थी। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 फरवरी, 2021 से प्रारंभ हुई थी। पूर्व में आवेदन करने की लास्ट डेट 23 मार्च, 2021 थी। हालांकि, इसे बाद में आगे बढ़ाकर 30 मार्च, 2021 किया गया था। वहीं, आवेदन फॉर्म में करेक्शन के लिए उम्मीदवारों के पास 31 मार्च से 2 अप्रैल, 2021 तक का समय था।

chat bot
आपका साथी