UPSC Geo Scientist Mains Time Table 2021: जियो साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी, upsc.gov.in पर करें चेक

UPSC Geo Scientist Mains Time Table 2021 वेबसाइट पर उपलब्ध शेड्यूल के अनुसार मुख्य परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई और 18 जुलाई 2021 को किया जाना है। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहले शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 05:32 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 05:32 PM (IST)
UPSC Geo Scientist Mains Time Table 2021: जियो साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी, upsc.gov.in पर करें चेक
ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल

UPSC Geo Scientist Mains Time Table 2021: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की कंबाइंड जियो साइंटिस्ट मेन एग्जाम 2021 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। यूपीएससी ने संयुक्त जियो साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना है, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर विजिट कर टाइम टेबल चेक कर सकते हैं।

वेबसाइट पर उपलब्ध शेड्यूल के अनुसार, मुख्य परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई और 18 जुलाई, 2021 को किया जाना है। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहले शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। जबकि, दूसरे शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा। उम्मीदवार, ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पेपर नंबर और सब्जेक्ट के अनुसार तिथि व समय की जांच कर सकते हैं।

इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड

यूपीएससी जियो साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन सप्ताह पूर्व जारी किए जाएंगे। ऑफिशियल वेबसाइट, upsconline.nic.in पर जाकर उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

इन स्टेप से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, कैंडिडेट सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट, upsconline.nic.in पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर संघ लोक सेवा आयोग की विभिन्न परीक्षाओं के लिए ई प्रवेश पत्र लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया पेज ओपन होगा। यहां आपको कंबाइंड जियो साइंटिस्ट मेन एग्जामिनेशन 2021 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करना होगा। अब फिर से एक नया टैब खुलेगा। यहां दिए गए इंस्ट्रक्शन को पढ़ें और आगे बढ़ें। इसके बाद, कैंडिडेट अपना रजिस्ट्रेशन आईडी, डेट ऑफ बर्थ आदि दर्ज कर सबमिट करें। अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। इसमें दिए गए डिटेल्स को चेक करें और इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल कर रखें।

chat bot
आपका साथी