UPSC Result 2019 Updates: इन 25 सक्सेस स्टोरीज से जानें आईएएस परीक्षा में सफलता के गुर, सिविल सेवा परीक्षा में 829 उम्मीदवार चयनित

UPSC Result 2019 Updates 25 सक्सेस स्टोरीज सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लाखों छात्रों के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन के लिए जागरण लेकर आया है।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 12:08 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 03:17 PM (IST)
UPSC Result 2019 Updates: इन 25 सक्सेस स्टोरीज से जानें आईएएस परीक्षा में सफलता के गुर, सिविल सेवा परीक्षा में 829 उम्मीदवार चयनित
UPSC Result 2019 Updates: इन 25 सक्सेस स्टोरीज से जानें आईएएस परीक्षा में सफलता के गुर, सिविल सेवा परीक्षा में 829 उम्मीदवार चयनित

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। UPSC Result 2019 Updates: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 परिणामों में कुल 829 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लाखों छात्रों के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन के लिए जागरण लेकर आया है चयनित उम्मीदवारों की 25 सक्सेस स्टोरीज। इन सक्सेस स्टोरीज में यूपीएससी सीएसई 2019 टॉपर प्रदीप  सिंह (AIR 1), मिस इंडिया फाइनलिस्ट और मॉडल ऐश्वर्या शिवराण, 26वां रैंक हासिल करने वाले प्रदीप सिंह और अन्य शामिल हैं।

सिविल सेवा परीक्षा 2019 परिणाम: चयनित उम्मीदवारों की 25+ सक्सेस स्टोरीज

5 अगस्त 2020 - UPSC CSE 2019 Result : प्रयागराज के शाश्वत त्रिपुरारी और उनकी बहन सोनाली को मिली सफलता। यहां पढ़ें पूरी खबर

5 अगस्त 2020 - कैमूर के दीपक ने यूपीएससी में सफलता हासिल कर जिले का बढ़ाया गौरव। यहां पढ़ें पूरी खबर

5 अगस्त 2020 - UPSC Civil Services Final Result 2019: मिस इंडिया फाइनलिस्ट और मॉडल ऐश्वर्या शिवराण ने क्रैक की सिविल सेवा परीक्षा, हासिल की 93वीं रैंक। पूरी खबर यहां पढ़ें

5 अगस्त 2020 - बागपत की बेटी को सिविल सर्विस परीक्षा में मिला 183वां स्थान। पूरी खबर यहां पढ़ें

4 अगस्त 2020 - हवलदार के बेटे ने लहराया परचम । पूरी खबर यहां पढ़ें

4 अगस्त 2020 - संशोधित : हिदी के प्यार ने ऋचा रत्नम को बनाया अधिकारी, यूपीएससी में पाया 274वां स्थान। पूरी खबर यहां पढ़ें

4 अगस्त 2020 - आइआइटी इंजीनियर अपूर्व चौहान ने यूपीएससी में हासिल की 34वीं रैंक। पूरी खबर यहां पढ़ें

4 अगस्त 2020 - पारितोष ने यूपीएससी परीक्षा में 142वीं रैंक के साथ मारी बाजी। पूरी खबर यहां पढ़ें

4 अगस्त 2020 - आरुषि को सिविल सेवा परीक्षा में मिली 229वीं रैंक। पूरी खबर यहां पढ़ें

4 अगस्त 2020 - किसान के बेटे ने यूपीएससी में लहराया परचम। पूरी खबर यहां पढ़ें

4 अगस्त 2020 - जामिया हमदर्द रेजिडेंशियल कोचिग अकादमी के सात छात्र चयनित। पूरी खबर यहां पढ़ें

4 अगस्त 2020 - तीसरे प्रयास में हासिल की सफलता। पूरी खबर यहां पढ़ें

4 अगस्त 2020 - UPSC Result 2019: परीक्षा में पास हुए छात्रों को ममता व राज्यपाल ने दी बधाई। पूरी खबर यहां पढ़ें

4 अगस्त 2020 - बेटे ने दिया गर्व करने का एक और मौका। पूरी खबर यहां पढ़ें

4 अगस्त 2020 - प्रदीप सिंह के परिजन 25 साल तक रहे गांव तेवड़ी के सरपंच। पूरी खबर यहां पढ़ें

4 अगस्त 2020 - UPSC Result 2020: सिविल सेवा परीक्षा में कानपुर का परचम, गुंजन ने हासिल की 16वी रैंक। पूरी खबर यहां पढ़ें

4 अगस्त 2020 - सिविल सर्विसेज रिजल्ट में ट्राईसिटी की बेटियों का जलवा, टॉप-100 में पांच रैंक हासिल किए। पूरी खबर यहां पढ़ें

4 अगस्त 2020 - देवघर के लाल का यूपीएससी में कमाल, तन्या ने भी मारी बाजी। पूरी खबर यहां पढ़ें

4 अगस्त 2020 - यूपीएससी : नवल जैन को एआइआर में 125वां रैंक। पूरी खबर यहां पढ़ें

4 अगस्त 2020 - किसान के पुत्र को सिविल सर्विस में मिला 686 रैंक। पूरी खबर यहां पढ़ें

4 अगस्त 2020 - बक्सर के आंशुमान को सिविल सेवा की परीक्षा में 107वां रैंक। पूरी खबर यहां पढ़ें

4 अगस्त 2020 - डुमरांव की प्रीति ने यूपीएससी में लहराया सफलता का परचम। पूरी खबर यहां पढ़ें

4 अगस्त 2020 - गिरिडीह की बेटी तान्या को यूपीएससी की परीक्षा में 237वां रैंक मिला। पूरी खबर यहां पढ़ें

4 अगस्त 2020 - UPSC CSE 2019 Result : लखनऊ के मेधावियों ने बढ़ाया मान, शहर की शुभांगी की ऑल इंडिया 88 रैंक। पूरी खबर यहां पढ़ें

4 अगस्त 2020 - UPSE Result 2019: पहली रैंक पाने वाले प्रदीप सिंह ने बताया कैसे मिली सफलता। यहां पढ़ें पूरी खबर

4 अगस्त 2020 - Upsc Result 2019 : उत्तर बिहार के परीक्षार्थियों ने गाड़े सफलता के झंडे, मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा। यहां पढ़ें पूरी खबर

4 अगस्त 2020 - UPSC Result 2020: सिविल सेवा परीक्षा में कानपुर का परचम, गुंजन ने हासिल की 16वी रैंक। यहां पढ़ें पूरी खबर

4 अगस्त 2020 - UPSC CSE 2019: सिविल सेवा परीक्षा में 26वां रैंक हासिल करने वाले प्रदीप सिंह को 2018 में मिली थी 93वीं रैंक। यहां पढ़ें पूरी खबर

4 अगस्त 2020 - UPSC Topper 2019 Result: प्रदीप सिंह CSE 2019 टॉपर, प्रतिभा वर्मा महिला टॉपर, देखें सफल 829 उम्मीदवारों लिस्ट। यहां पढ़ें पूरी खबर

4 अगस्त 2020 -  UPSC Civil Services Final Result 2019: सिविल सेवा परीक्षा परिणाम घोषित, सफल 829 उम्मीदवारों में 304 जनरल। यहां पढ़ें पूरी खबर

सिविल सेवा परीक्षा 2019: घोषित कुल 927 रिक्तियों के लिए कुल 829 उम्मीदवार चयनित

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 के परिणामों की घोषणा कल 4 अगस्त 2020 को की। आयोग ने सरकार द्वारा घोषित कुल 927 रिक्तियों के लिए कुल 829 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए अनुशंसा की है। सरकार द्वारा घोषित कुल 927 रिक्तियों में से 180 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), 24 भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), 150 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), 438 केंद्रीय सेवाएं ग्रुप 'क' और 135 ग्रुप 'ख' की हैं। वहीं, परिणामों के लिए जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार सिविल सेवा परीक्षा 2019 में प्रदीप सिंह ने टॉप किया है, उनका रोल नंबर 6303184 है। वहीं, जतिन किशोर (रोल नंबर 0834194) और प्रतिभा वर्मा (रोल नंबर 6417779) ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 के परिणामों की घोषणा और वर्ष 2019 के टॉपर्स की लिस्ट अपने ऑफिशियल वेबसाइट, upsc.gov.in पर जारी की है।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा परिणाम नोटिस के अनुसार वर्ष 2019 की परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर कुल 829 उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अनुशंसा आयोग द्वारा की गयी है। इनमें से 304 उम्मीदवार सामान्य वर्ग से हैं, जबकि 78 ईडब्ल्यूएस, 251 ओबीसी, 129 एससी और 67 उम्मीदवार एसटी वर्गों से हैं। विभिन्न वर्गों के अंतर्गत दिव्यांग श्रेणियों में उत्तीर्ण घोषित उम्मीदवारों की संख्या के लिए ऑफिशियल नोटिस देखें।

यह भी देखें: UPSC Civil Services Result 2019 Declared: Pradeep Singh ने किया Top, देखें Toppers List

बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा (यूपीएससी) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2019 के लिए लिखित परीक्षा सितंबर 2019 में आयोजित की गयी थी जबकि पर्सनॉलिटी टेस्ट का आयोजन फरवरी से अगस्त 2020 के बीच किया गया था। परीक्षा के आधार पर भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाएं ग्रुप ए और ग्रुप बी के लिए उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए संस्तुति आयोग द्वारा की गयी है।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा परिणाम 2019 यहां देखें

यूपीएससी 2019 टॉपर्स लिस्ट - चयनित उम्मीदवारों की सूची

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आधिकारिक नोटिस के अनुसार वर्ष 2019 में प्रदीप सिंह ने टॉप किया है जबकि जतिन किशोर और प्रतिभा वर्मा दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 के आधार पर शीर्ष स्थान प्राप्त (टॉपर्स) समेत चयनित सभी 829 उम्मीदवारों की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 टॉपर्स लिस्ट यहां देखें।

chat bot
आपका साथी