UPJASE Answer Key 2021: यूपी जूनियर एडेड सेलेक्शन एग्जाम आंसर-की जारी, updeled.gov.in पर 26 अक्टूबर तक दर्ज कराएं आपत्ति

UPJASE आंसर-की डाउनलोड करने के बाद जिन उम्मीदवारों को लगता है कि उनके उत्तर की जांच सही नहीं हुई है वे आज यानी कि 23अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2021 तक आपत्ति उठा सकते हैं। आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए 500 रुपये का भुगतान करना होगा

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 12:40 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 12:47 PM (IST)
UPJASE Answer Key 2021: यूपी जूनियर एडेड सेलेक्शन एग्जाम आंसर-की जारी, updeled.gov.in पर 26 अक्टूबर तक दर्ज कराएं आपत्ति
UPJASE Answer Key 2021: यूपी जूनियर एडेड सेलेक्शन एग्जाम आंसर-की जारी हो गई है।

UPJASE Answer Key 2021: यूपी जूनियर एडेड सेलेक्शन एग्जाम आंसर-की जारी हो गई है। उत्तर प्रदेश एग्जामनिशेन बोर्ड (Uttar Pradesh Examination Board) ने UPJASE पेपर वन और पेपर टू परीक्षा का स्कोर आधिकारिक साइट updeled.gov.in पर जारी किया है। ऐसे में17 अक्टूबर, 2021 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शामिल होने वाले उम्मीदवार पोर्टल अब जरूरी डिटेल्स एंटर करके आंसर चेक कर सकते हैं।  यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। इसके अलावा, उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी आंसर को डाउनलोड कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट पर आंसर-की डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

UPJASE Answer Key 2021: इन स्टेप्स को फॉलो करके आंसर-की करें डाउनलोड

आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं। इसके बाद, होम पेज पर उपलब्ध UPJASE Answer Key 2021 लिंक पर क्लिक करें। अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी आंसर-की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।अब आंसर की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।इसके बाद आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें। कॉपी का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं।

26 अक्टूबर तक उठा सकते हैं आपत्ति

UPJASE आंसर-की डाउनलोड करने के बाद जिन उम्मीदवारों को लगता है कि उनके उत्तर की जांच सही नहीं हुई है, वे आज यानी कि 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2021 तक आपत्ति उठा सकते हैं। आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए 500 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को यह शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। इसके साथ ही यह फीस गैर वापसी होगी।

बता दें कि 17 अक्टूबर को लिखित परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की गई थी। इस दौरान COVID 19 दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया गया था। इस परीक्षा में लगभग 3 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी