UPSSSC PET 2021 रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार चेक करें लेटेस्ट अपडेट

UPSSSC PET Result 2021 UPSSSC ने पीईटी परीक्षा की आंसर-की 31 अगस्त 2021 को जारी की गई थी। इसके लिए आपत्तियां 07 सितंबर 2021 तक आमंत्रित की गई थीं। अब आयोग इन सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर- की जारी करेगा। इसके बाद नतीजों की घोषणा करेगा।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 01:38 PM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 03:56 PM (IST)
UPSSSC PET 2021 रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार चेक करें लेटेस्ट अपडेट
UPSSSC PET Result 2021: यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अर्लट है।

UPSSSC PET 2021 Result: यूपी पीईटी परीक्षा परिणाम उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने घोषित किया

UPSSSC PET Result 2021: यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अर्लट है। संभावना जताई जा रही है कि आयोग जल्द ही परिणामों की घोषणा कर सकता है। 24 अगस्त 2021 को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (Uttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission, UPSSSC) की ओर से प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2021 (Preliminary Eligibility Test 2021, PET 2021) का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में लगभग 20 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। यूपी के 75 जिलों में यह परीक्षा आयोजित की गई थी। वहीं विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उम्मीद जताई जा रही है कि रिजल्ट अब जल्द ही जारी किया जाएगा। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट की सटीक तिथि की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

वहीं UPSSSC ने पीईटी परीक्षा की आंसर-की 31 अगस्त 2021 को जारी की गई थी। इसके लिए आपत्तियां 07 सितंबर 2021 तक आमंत्रित की गई थीं। अब, आयोग इन सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर- की जारी करेगा। इसके बाद नतीजों की घोषणा करेगा। वहीं इस परीक्षा में सफल होने वाले राज्य में विभिन्न ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।इस परीक्षा में विभिन्न विषयों से कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे और प्रत्येक प्रश्न को 1 अंक दिया गया था। इसके अलावा, परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे थी।

UPSSSC PET Result 2021: रिजल्ट ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

UPSSSC PET रिजल्ट जारी होने के बाद चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट - upsssc.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें। अपना विवरण दर्ज करें। अब आपके सामने यूपीएसएसएससी पीईटी परिणाम सामने होगा। परिणाम के संबंध में लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को इस पेज को बुकमार्क करने की सलाह दी जाती है।

chat bot
आपका साथी