UP Board Result 2021 Date: यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परिणामों पर जानें अब तक 5 सबसे जरूरी अपडेट

UP Board Result 2021 Date यदि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा केंद्रीय व राज्यों के बोर्ड को दिये गये 10वीं और 12वीं रिजल्ट को 31 जुलाई तक घोषित करने के आदेश के संदर्भ में देखें तो दोनो कक्षाओं के लिए रिजल्ट की तारीख का ऐलान एक या दो दिनों हो सकती है।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 12:55 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 09:41 AM (IST)
UP Board Result 2021 Date: यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परिणामों पर जानें अब तक 5 सबसे जरूरी अपडेट
इस बीच आइए जानते हैं यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2021 को लेकर अब तक के 5 सबसे जरूरी अपडेट।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। UP Board Result 2021 Date: यदि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा केंद्रीय व राज्यों के बोर्ड को दिये गये 10वीं और 12वीं रिजल्ट को 31 जुलाई तक घोषित करने के आदेश के संदर्भ में देखें तो हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं के लिए यूपी बोर्ड रिजल्ट 2021 की तारीख का ऐलान एक या दो दिनों और नतीजों की घोषणा इसी सप्ताह हो सकती है। जहां विभिन्न राज्यों द्वारा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट या तो घोषित कर दिये गये हैं या इसी सप्ताह जारी किये जाने की घोषणा कर दी गयी है तो वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट नतीजों का इंतजार कर रहे 56 लाख छात्र-छात्राएं बेसब्री से यूपी बोर्ड रिजल्ट 2021 डेट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच आइए जानते हैं यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2021 को लेकर अब तक के 5 सबसे जरूरी अपडेट।

यह भी पढ़ें - UP Board 10th, 12th Result 2021: यह है यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट में देरी का कारण, 31 जुलाई तक घोषणा की संभावना कम

ये हैं अब तक के 5 सबसे जरूरी अपडेट

1. प्राप्त जानकारी और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी बोर्ड द्वारा 31 जुलाई 2021 तक नतीजों की घोषणा की तैयारियां जोरों पर हैं। संभव हैं कि यूपीएमएसपी द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट 2021 की तारीखों का ऐलान आज या कल कर दिया जाए। साथ ही, रिजल्ट इस माह के आखिर तक घोषित हो सकते हैं।

2. दूसरी तरफ, महामारी के चलते हाई स्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं को रद्द किया गया था इसलिए स्टूडेंट्स को उनके एडमिट कार्ड जारी नहीं किये गये थे और इसलिए छात्रों को उनके रोल नंबर नहीं मिले थे। ऐसे में जबकि यूपी बोर्ड रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए रोल नंबर आवश्यक है, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ऑफिशियल वेबसाइट, upmsp.edu.in पर स्टूडेंट्स को रोल नंबर जानने की सुविधा दी है। रिजल्ट की घोषणा से पहले स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर सम्बन्धित सेक्शन में अपने विवरण भरकर अपना रोल नंबर जान सकते हैं। इस लिंक से जानें अपना रोल नंबर

3. यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2021 और यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2021 की आधिकारिक घोषणा के बाद नतीजे और अंक-तालिका देखने के लिए लिंक को यूपी बोर्ड की वेबसाइट और रिजल्ट पोर्टल पर एक्टिव किया जाएगा। इन वेबसाइट में upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in, upresults.nic.in और results.gov.in शामिल हैं; इसलिए स्टूडेंट्स इन वेबसाइट को पहले से बुकमार्क कर सकते हैं।

4. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा ऐसे छात्र-छात्राओं के लिए वैकल्पिक परीक्षाओं के आयोजन किया जा सकता है जो कि वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति से घोषित नतीजों और अंकों से असंतुष्ट होते हैं। हालांकि, परीक्षाओं का आयोजन महामारी की स्थिति अनुकूल होने पर ही किया जाएगा।

5. बिना परीक्षा पिछली कक्षाओं के अंकों पर आधाकिरत वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति से यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2021 और यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2021 घोषित होने के कारण इस वर्ष मेरिट लिस्ट जारी नहीं किये जाने की घोषणा बोर्ड द्वारा की गयी है।

chat bot
आपका साथी