UP Board 10th, 12th Exam 2022: UPMSP ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ाई

UP Board 10th 12th Exam 2022 यूपी बोर्ड यानि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2022 में आयोजित की जाने वाली हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख को बढ़ा कर 16 अक्टूबर 2021 कर दिया है।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 07:50 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 07:59 AM (IST)
UP Board 10th, 12th Exam 2022: UPMSP ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ाई
स्टूडेंट्स विलंब शुल्क के साथ अब 19 अक्टूबर 2021 तक फॉर्म भर पाएंगे।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। UP Board 10th, 12th Exam 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए अगले साल आयोजित की जाने वाली हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है। यूपीएमएसपी यानि यूपी बोर्ड द्वारा वीरवार, 23 सितंबर 2021 को जारी नोटिस के अनुसार, कक्षा 10 और कक्षा 12 के संस्थागत / व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के परीक्षा शुल्क प्राप्त करने और परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरने की अंतिम तिथियों को बढ़ाया जाता है। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स अब 16 अक्टूबर 2021 की रात 12 बजे तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। हालांकि, छात्र-छात्राओं को 6 अक्टूबर 2021 तक चालान के माध्यम से परीक्षा शुल्क भरना होगा।

विलंब शुल्क के साथ 19 अक्टूबर तक जमा होंगे फॉर्म

यूपी बोर्ड ने इसके साथ ही साथ विलंब शुल्क के साथ हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 फॉर्म भरने की आखिरी तारीख को भी बढ़ा दिया है। स्टूडेंट्स विलंब शुल्क के साथ अब 19 अक्टूबर 2021 की रात 12 बजे तक फॉर्म भर पाएंगे। हालांकि, छात्रों को विलंब शुल्क भुगतान चालान के माध्यम से 7 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2021 तक भर लेना होगा।

यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुल्क की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 फॉर्म भरे जाने के बाद स्कूल द्वारा सभी स्टूडेंट्स की लिस्ट 20 से 23 अक्टूबर के बीच स्टूडेंट्स को उपलब्ध कराई जाएगी ताकि वे अपने विवरणों की जांच कर सकें। इसके बाद 24 से 30 अक्टूबर 2021 तक स्टूडेंट्स को फॉर्म में संशोधन या त्रुटि सुधार की छूट दी जाएगी। इसके बाद स्कूलों को अंतिम रूप से सभी स्टूडेंट्स की लिस्ट 9 नंवबर 2021 तक अपने सम्बन्धित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करानी होगी।

इस लिंक से देखें यूपी बोर्ड परीक्षा फॉर्म 2022 के लिए जारी नोटिस

chat bot
आपका साथी