UP BEd JEE 2021 Admit Card Out: बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UP BEd JEE 2021 Admit Card Out लखनऊ यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिट कार्ड उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लेने के लिए अप्लाई किया है वे lkouniv.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 01:15 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 01:15 PM (IST)
UP BEd JEE 2021 Admit Card Out: बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

UP BEd JEE 2021 Admit Card Out: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। लखनऊ यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिट कार्ड उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लेने के लिए अप्लाई किया है, वे lkouniv.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

बता दें कि पूर्व में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन 30 जुलाई, 2021 को किया जाना था। लेकिन, बाद में परीक्षा की तिथि बदल कर 6 अगस्त, 2021 कर दी गयी थी। इस संबंध में ऑफिशियल वेबसाइट पर 23 जुलाई को एक नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के माध्यम से संशोधित कार्यक्रम उपलब्ध कराया गया था।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के ये हैं स्टेप

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को पहले ऑफिशियल वेबसाइट, lkouniv.ac.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद, होमपेज पर दिए गए जेईई बीएड 2021-23 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा। अब एक नया पेज खुलेगा। यहां डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। अब फिर से एक नया टैब ओपन होगा। यहां उम्मीदवार अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड भर कर लॉगइन करें। अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन किया जाएगा। इसमें दिए गए विवरण को ठीक प्रकार से चेक करें। आगे इस्तेमाल के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल कर रखें।

गौरतलब है कि परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा राज्य के 75 जिलों में आयोजित होगी। परीक्षा आयोजित करने के लिए 14 नोडल केंद्र बनाए गए हैं। कुल 591305 अभ्यर्थियों को इस प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेना है। प्रवेश परीक्षा के परिणाम 27 अगस्त, 2021 को घोषित किए जाने की संभावना है। वहीं, ऑनलाइन काउंसलिंग 1 सितंबर, 2021 से शुरू की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी