UGC NET 2021 Admit Card: यहां चेक करें कब जारी होंगे यूजीसी नेट परीक्षा के एडमिट कार्ड, पढ़ें अपडेट

UGC NET 2021 Admit Card यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर किसी भी समय उपलब्ध हो सकते हैं। ugcnet.nta.nic.in पर जाकर उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 01:18 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 01:18 PM (IST)
UGC NET 2021 Admit Card: यहां चेक करें कब जारी होंगे यूजीसी नेट परीक्षा के एडमिट कार्ड, पढ़ें अपडेट
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

UGC NET 2021 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा दिसंबर 2020 और जून 2021 साइकिल के लिए यूजीसी नेट परीक्षा 2021 (UGC NET 2021) का आयोजन 6 से 8 अक्टूबर और 17 से 19 अक्टूबर तक किया जाना है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब किसी भी समय एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवार इसे ऑफिशियल वेबसाइट, ugcnet.nta.nic.in पर विजिट कर डाउनलोड कर सकेंगे।

इन स्टेप से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, अभ्यर्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट, ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद, होमपेज पर दिए गए डाउनलोड एडमिट कार्ड फॉर यूजीसी नेट 2021 लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा। यहां कैंडिडेट अपने एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन दर्ज कर सबमिट करें। अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड में दिए गए विवरण को ठीक प्रकार से चेक करें। आगे इस्तेमाल के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट निकाल कर रखें।

बता दें कि पूर्व कार्यक्रम के अनुसार, यूजीसी नेट दिसंबर 2020 परीक्षा का आयोजन 2 मई 2021 से किया जाना था। लेकिन, कोविड-19 महामारी के कारण परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। आगे चलकर दिसंबर 2020 परीक्षा और जून 2021 परीक्षा को मर्ज कर दिया गया। इसके बाद, इसका डिटेल शेड्यूल जारी किया गया था। जिसके मुताबिक, परीक्षा का आयोजन 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक किया जाना था।हालांकि, बाद में इन तिथियों को बदलकर 6 से 8 अक्टूबर और 17 से 19 अक्टूबर किया गया।

गौरतलब है कि दोनों साइकिल की परीक्षाओं के विलय होने के बाद, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू की गई थी। आवेदन करने की लास्ट डेट 5 सितंबर थी। वहीं, उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने के लिए 6 सितंबर तक का समय दिया गया था।

chat bot
आपका साथी