UBSE Board Exam 2021: 4 से 22 मई तक होंगी उत्तराखण्ड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, आज से खुलेंगे स्कूल, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में रह सकते हैं बंद

UBSE 10th 12th Board Exam 2021 उत्तराखण्ड बोर्ड 10वीं परीक्षा 2021 और उत्तराखण्ड बोर्ड 12वीं परीक्षा 2021 को लेकर जारी अपडेट के अनुसार परीक्षाओं का आयोजन 4 से 22 मई 2021 तक किया जाएगा। वहीं सरकार के निर्देशों के अनुसार राज्य से स्कूलों को आज से खोला जा रहा है।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Mon, 08 Feb 2021 08:24 AM (IST) Updated:Mon, 08 Feb 2021 08:24 AM (IST)
UBSE Board Exam 2021: 4 से 22 मई तक होंगी उत्तराखण्ड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, आज से खुलेंगे स्कूल, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में रह सकते हैं बंद
जोशीमठ में रविवार को ग्लेशियर टूटने से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में स्कूलों के खोले जाने की संभावना नहीं हैं।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। UBSE 10th 12th Board Exam 2021: उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद (यूबीएसई) द्वारा राज्य के सम्बद्ध शासकीय और गैर-शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2020-21 में कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन मई 2021 माह के दौरान किया जाएगा। उत्तराखण्ड बोर्ड 10वीं परीक्षा 2021 और उत्तराखण्ड बोर्ड 12वीं परीक्षा 2021 की तारीखों को लेकर जारी अपडेट के अनुसार परीक्षाओं का आयोजन 4 मई से किया जाएगा और ये परीक्षाएं 22 मई 2021 तक चलेंगी। दूसरी तरफ, उत्तराखण्ड बोर्ड द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए प्रोयोगिक परीक्षाओं का आयोजन 3 अप्रैल से 25 अप्रैल 2021 तक किया जाएगा। इस वर्ष परीक्षा अवधि को कम रखने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड बोर्ड द्वारा परीक्षाओं का आयोजन निर्धारित तिथियों पर दो पालियों में किये जाने की घोषणा की गयी है। इनमें से सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली तीन घंटे वाली पाली में कक्षा 10 के विभिन्न पेपर आयोजित किये जाने हैं, वहीं दोपहर की पाली में 2 बजे से शाम 5 बजे तक 12वीं कक्षा के पेपर होंगे।

उत्तराखण्ड बोर्ड टाइम-टेबल 2021 जल्द होगा जारी

हालांकि, उत्तराखण्ड बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की कक्षाओं के लिए विषयवार पेपरों की तारीखें घोषित नहीं की गयी हैं। उम्मीदवार की जा रही है कि उत्तराखण्ड बोर्ड द्वारा यूबीएसई 10वीं टाइम-टेबल 2021 और यूबीएसई 12वीं टाइम-टेबल 2021 जल्द ही जारी किये जा सकते हैं। टाइम-टेबल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, ubse.uk.gov.in पर जारी किये जाएंगे, इसलिए स्टूडेंट्स उत्तराखण्ड बोर्ड डेटशीट 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट कर सकते हैं।

आज से खुलेंगे स्कूल

वहीं, दूसरी तरफ उत्तराखण्ड सरकार द्वारा राज्य के सभी शासकीय और गैर-शासकीय स्कूलों में कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के स्टूडेंट्स के लिए नियमित कक्षाओं के आयोजन की छूट शनिवार, 6 फरवरी 2021 को दे दी गयी है। राज्य सरकार द्वारा स्कूलों को कोविड-19 से सम्बन्धित आवश्यक सावधानियों और एहतियाती कदमों के साथ फिजिकल क्लासेस के आयोजित करने के निर्देश जारी कर दिये गये थे। सरकार के निर्देशों के अनुसार राज्य से स्कूलों को आज, 8 फरवरी 2021 से खोला जा रहा है। हालांकि, जोशीमठ में रविवार 7, फरवरी 2021 को ग्लेशियर टूटने से आए सैलाब के चलते आपदा प्रभावित क्षेत्रों में स्कूलों के खोले जाने की संभावना नहीं हैं।

chat bot
आपका साथी