Tripura: जानिए कब शुरू होंगी कॉलेजों की परीक्षाएं, छात्र यहां अपडेट करें चेक

Tripura त्रिपुरा में कॉलेजों की परीक्षाएं जुलाई में आयोजित हो सकती है। यह जानकारी यहां के शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने दी।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Sat, 02 May 2020 06:53 PM (IST) Updated:Sat, 02 May 2020 07:59 PM (IST)
Tripura: जानिए कब शुरू होंगी कॉलेजों की परीक्षाएं, छात्र यहां अपडेट करें चेक
Tripura: जानिए कब शुरू होंगी कॉलेजों की परीक्षाएं, छात्र यहां अपडेट करें चेक

Tripura: कोरोना वायरस की वजह से देश भर के कई राज्यों में अभी तक बोर्ड और की परीक्षाएं नहीं हुई है। तमाम छात्र-छात्राएं परीक्षाएं कराने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में त्रिपुरा के इंजीनियरिंग कॉलेजों की परीक्षाएं जुलाई में आयोजित की जाएंगी। यह जानकारी यहां के शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने दी।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेजों परीक्षाएं जुलाई में आयोजित की जाएंगी, लेकिन यह तभी होगा जब परिस्थतियां ठीक हो जाएंगी। लॉकडाउन खुलने के बाद और हालात ठीक होने के बाद ही तारीखों का ऐलान किया जाएगा। उन्होंने यह बातें हाल ही में आयोजित एक बैठक के दौरान कही। इस बैठक में यूनिवर्सिटी के कुलपति और कुलसचिवों भी शामिल हुए थे। इस बैठक में फैसला लिया गया है कि इंजीनियरिंग कॉलेजों के डिग्री पाठ्यक्रमों में 2, 4, 6 और 8 वें सेमेस्टर के साथ-साथ इंजीनियरिंग (डिप्लोमा) कॉलेजों और सरकारी डिग्री कॉलेजों के 2, 4 और 6 वें सेमेस्टर की परीक्षाएं मौजूदा परिस्थितियों के आधार पर जुलाई में आयोजित की जाएंगी।

वहीं हाल ही में त्रिपुरा सिविल सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का शेड्यूल घोषित किया है। इसके मुताबिक यह परीक्षा 7 जून को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा का पहला फेज होगा। त्रिपुरा सिविल सेवा आयोग इस परीक्षा के माध्यम से ग्रेड II के 30 और त्रिपुरा पुलिस सेवा, ग्रेड II के 10 पदों पर उम्मीदवारों का चयन करेगा। प्रारंभिक परीक्षा अगरतला, अंबासा, धर्मनगर, कैलाशहर और उदयपुर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 200 अंक होंगे। 

बता दें कि पिछले महीने अलग-अलग स्थानों पर त्रिपुरा में दो लोग कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। हालांकि यह दोनों ठीक हो चुके हैं। ऐसे में यहां मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने घोषणा की कि दोनों के रिहा होने के बाद त्रिपुरा ने खुद को कोरोना-मुक्त राज्य बना लिया है। वहीं देश में कई राज्यों में लगातार मामले सामने आ रहे हैं। इनमें महाराष्ट्र में मामले सबसे ज्यादा है।  

chat bot
आपका साथी