Tripura Board Result 2021: tbse.tripura.gov.in पर त्रिपुरा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, करें चेक

Tripura Board Result 2021त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन(TBSE) ने 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट से संबंधित लिंक पोर्टल पर एक्टिव कर दिया है। अब ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 06:49 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 12:57 PM (IST)
Tripura Board Result 2021: tbse.tripura.gov.in पर त्रिपुरा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, करें चेक
Tripura Board Result 2021: त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन,(Tripura Board of Secondary Education, TBSE)

Tripura Board Result 2021:त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन,(TBSE) ने 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट से संबंधित लिंक पोर्टल पर एक्टिव कर दिया है। अब ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार 10वीं और 12वीं कक्षा दोनों परिणाम एक साथ जारी करेगा। इसके अलावा 12वीं में साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स सहित तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ जारी किए जाएंगे। ऐसे में किसी भी वक्त 12वीं के नतीजे का लिंक भी एक्टिव हो सकता है। ऐसे में छात्र-छात्राएं ध्यान दें कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके नतीजे चेक कर सकते हैं। 

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके चेक करें त्रिपुरा बोर्ड न्यू सिलेबस 10वीं रिजल्ट 

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके चेक करें 10वीं ओल्ड सिलेबस रिजल्ट  

ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें चेक 

Tripura Board Result 2021: त्रिपुरा बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट ऐसे कर पाएंगे चेक

त्रिपुरा बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक साइट- tbse.tripura.gov.in पर जाएं।टीबीएसई 10वीं 12वीं परिणाम 2021 के बारे में पढ़ने वाले लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आप जिस परिणाम की जांच करना चाहते हैं, उसके आधार पर आप लिंक चुन सकते हैं। इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। इसके बाद रोल नंबर और कुछ और जैसे पूछे गए सभी विवरण भरें। इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद आपका त्रिपुरा बोर्ड रिजल्ट 2021 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसके बाद चाहें तो आप या तो इसे डाउनलोड कर सकते हैं या भविष्य के संदर्भों के लिए अंकों को नोट कर सकते हैं।

बता दें कि जो लोग अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें विशेष परीक्षा में बैठने का विकल्प दिया जाएगा। वहीं स्थिति अनुकूल होने पर ये परीक्षाएं ऑफलाइन आयोजित की जाएंगी। इस बार 46,000 से अधिक छात्र त्रिपुरा बोर्ड परिणाम 2021 की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी