TJEE 2021: त्रिपुरा जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन की नई तारीख घोषित, चेक करें डिटेल

TJEE 2021 वेबसाइट पर जारी ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड की जानकारी और कोविड-19 दिशानिर्देशों के लिए आधिकारिक वेबसाइट tbjee.nic.in पर विजिट करते रहें।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 10:47 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 10:47 AM (IST)
TJEE 2021: त्रिपुरा जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन की नई तारीख घोषित, चेक करें डिटेल
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं परीक्षा तिथि से संबंधित नोटिस

TJEE 2021: त्रिपुरा जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (TJEE 2021) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। त्रिपुरा बोर्ड ऑफ जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (TBJEE) ने त्रिपुरा जेईई 2021 की नई परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट, tbjee.nic.in पर एक नोटिस जारी किया गया है। जिसके अनुसार, त्रिपुरा जेईई 2021 परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त, 2021 को किया जाएगा। इससे पहले, जेईई 2021 परीक्षा की तारीख 23 जून थी, जिसे कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण स्थगित कर दिया गया था।

वेबसाइट पर जारी ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड और कोविड-19 दिशानिर्देशों के लिए आधिकारिक वेबसाइट, tbjee.nic.in पर विजिट करते रहें। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक एप्लीकेशन फॉर्म भरा था, वे परीक्षा शुरू होने से कुछ दिन पहले त्रिपुरा जेईई 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

TBJEE 2021 परीक्षा को आमतौर पर TJEE या त्रिपुरा संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नाम से जाना जाता है। यह परीक्षा चार विषयों- भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और जीव विज्ञान के लिए आयोजित की जाती है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि बोर्ड की तरफ से सूचना दी गई है कि एडमिट कार्ड की जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। ऐसे में, उम्मीदवारों को समय-समय पर वेबसाइट को चेक करते रहना चाहिए।

परीक्षा की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स को अपनी बेहतर तैयारी के लिए टीबीजेईई के पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को चेक करके उसका अभ्यास करना चाहिए। वहीं, परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए उम्मीदवारों को त्रिपुरा जेईई 2021 के परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम की पूरी तरह से जानकारी होनी जरूरी है। वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार परीक्षा पैटर्न को चेक कर सकते हैं। गौरतलब है कि आधिकारिक वेबसाइट पर 5 अप्रैल को त्रिपुरा जेईई 2021 एप्लीकेशन फॉर्म जारी किया गया था। त्रिपुरा जेईई आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल निर्धारित थी।

chat bot
आपका साथी