भूस्खलन से प्रदेश में बंद हैं दस सड़कें

प्रदेश में बारिश की वजह से हुए भूस्खलन से पांच मकानों को नुकसान पहुंचा है जबकि दस सड़कें बंद हैं। कांगड़ा बाइपास पर वीरवार सुबह सड़क पर भारी मलबा आने से करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।सुजानपुर की जंदडू पंचायत में एक मकान बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया।

By Neeraj Kumar AzadEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 11:05 PM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 11:05 PM (IST)
भूस्खलन से प्रदेश में बंद हैं दस सड़कें
भूस्खलन से प्रदेश में बंद हैं दस सड़कें। जागरण

 शिमला, राज्य ब्यूरो। प्रदेश में बारिश की वजह से हुए भूस्खलन से पांच मकानों को नुकसान पहुंचा है, जबकि दस सड़कें बंद हैं। कांगड़ा बाइपास पर वीरवार सुबह सड़क पर भारी मलबा आने से करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। वहीं हमीरपुर के सुजानपुर की जंदडू पंचायत के गांव ठाणा टिक्कर में एक मकान बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे मकान में रह रहे तीन लोग भी घायल हो गए। उनका उपचार सुजानपुर अस्पताल में हो रहा है।

प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान सामान्य 763.5 मिलीमीटर वर्षा की अपेक्षा अभी तक 686.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। ऐसे में दस फीसद कम बारिश दर्ज की गई है। सितंबर में बीते वर्षों की अपेक्षा अधिक बारिश हुई। कुल्लू में सामान्य से 40 फीसद, मंडी में 11, शिमला में नौ और बिलासपुर में एक फीसद अधिक वर्षा दर्ज की गई है। बाकी जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है।  उधर, मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है। वीरवार को नालागढ़ के रामशहर में सबसे अधिक 17 मिलीमीटर, शिमला के बाघी में 4.5 मिलीमीटर और ऊना में तीन मिलीमीटर बारिश हुई है। प्रदेश में बरसात में 1200 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है।

सामान्य से कम बारिश

लाहुल स्पीति में समान्य से सबसे कम 69 फीसद, चंबा में 44 फीसद, सिरमौर व ऊना में 14-14 सोलन में 11 फीसद कम वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेया में सबसे अधिक वर्षा कांगड़ा में 1467.7 मिलीमीटर जो सामान्य से आठ फीसद कम, मंडी में 1173 मिलीमीटर, सिरमैार में 1160.7, कुल्लू में हमीरपुर में 993.1 मिलीमीटर और कुल्लू में 707.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

प्रदेश इस सीजन के दौरान सबसे अधिक वर्षा 13 जुलाई को शाहपुर में 264, 19 जुलाई को पालमपुर में 230, धर्मशाला में 13 जुलाई को 229.6 मिलीमीटर दर्ज की गई है। सितंबर माह में सबसे अधिक वर्षा 24 सितंबर को बिलासपुर के नैना देवी में 180.6 मिलीमीटर दर्ज की गई।

सितंबर में सामान्य से 34 फीसद अधिक वर्षा

प्रदेश में सितंबर माह के लिए 127.7 मिलीमीटर सामान्य वर्षा की अपेक्षा 171.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। जो सामान्य से 34 फीसद अधिक दर्ज की गई । प्रदेश में सितंबर माह में सबसे अधिक वर्षा सिरमौर में 351.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई जो सामान्य से 75 फीसद अधिक रही। कुल्लू में सामान्य से 122 फीसद अधिक 202 मिलीमीटर, शिमला में समाान्य से 94 फीसद अधिक वर्षा यानी 230.2 मिलीमीटर दर्ज की गई।

बाक्स

प्रदेश में कहां कितना तापमान

स्थान,न्यूनतम,अधिकतम

शिमला,15.0,22.4

सुंदरनगर,20.0,30.7

भुंतर,19.1,30.5

कल्पा,10.4,22.5

धर्मशाला,19.2,27.2

नाहन,21.7,25.6

ऊना,23.8,34.0

केलंग,10.6,24.5

सोलन,17.5,27.0

chat bot
आपका साथी