SSC Steno Exam 2019: स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी भर्ती 2019 के लिए स्किल टेस्ट कल से शुरू, यहां चेक करें दिशा-निर्देश

SSC Steno Exam 2019स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती 2019 पद पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाले स्किल परीक्षा के लिए आयोग ने डेमो लिंक भी एक्टिव किया है। एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर लिंक जारी किया गया है।उम्मीदवार आधिकािरक वेबसाइट पर जाकर लिंक चेक कर सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 04:24 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 04:29 PM (IST)
SSC Steno Exam 2019: स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी भर्ती 2019 के लिए स्किल टेस्ट कल से शुरू, यहां चेक करें दिशा-निर्देश
स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती 2019 के लिए प्रस्तावित स्किल टेस्ट कल से शुरू हो रही है।

SSC Steno Exam 2019: स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती 2019 के लिए प्रस्तावित स्किल टेस्ट कल यानी कि 21 अक्टूबर, 2021 से शुरू हो रही है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) इन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा दो दिनों में 21 और 22 अक्टूबर, 2021 को आयोजित करेगा। आयोग ने कल से शुरू होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार SSC की आधिकारिक पोर्टल https://ssc.nic.in/ पर चेक कर सकते हैं।

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पढ़ें आधिकारिक सूचना 

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

डेमो लिंक पर क्लिक करने के इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, अंग्रेजी ट्रांसक्रिप्शन (टाइपिंग) के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने कीबोर्ड लेआउट विकल्प के रूप में अंग्रेजी (यूएस) को चुनें और हिंदी ट्रांसक्रिप्शन के लिए, वे अपने कीबोर्ड लेआउट विकल्प के रूप में हिंदी इनस्क्रिप्ट / हिंदी कृतिदेव / हिंदी रेमिंगटन सीबीआई / हिंदी रेमिंगटन गेल को चुनें।

आयोग स्किल टेस्ट के लिए कंप्यूटर- कीबोर्ड और शॉर्टहैंड नोटबुक प्रदान करेगा, किसी भी उम्मीदवार को अपना स्वयं का की-बोर्ड लाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

परीक्षार्थी परीक्षा के लिए अपना स्वयं का पेन/पेंसिल/शार्पनर/इरेज़र ला सकते हैं। 

स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट (ट्रांसक्रिप्शन) के बाद टाइप किए गए टेक्स्ट का प्रिंट आउट नहीं ले सकते हैं। 

स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती 2019 पद पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाले स्किल परीक्षा के लिए आयोग ने डेमो लिंक भी एक्टिव किया है। एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर लिंक जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकािरक वेबसाइट पर जाकर लिंक चेक कर सकते हैं।इसके अलावा, उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा। वहीं इस टेस्ट या भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

chat bot
आपका साथी