SSB ASI DV DME Admit card 2021: असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

SSB ASI DV DME Admit card 2021 सशस्त्र सीमा बल (Sashastra Seema Bal SSB) ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (Assistant Sub Inspector Stenographer) के पदों पर भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट्स डिटेल्ड मेडिकल एग्जाम और स्किल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 05:10 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 05:51 PM (IST)
SSB ASI DV DME Admit card 2021: असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
SSB ASI DV DME Admit card 2021: सशस्त्र सीमा बल (Sashastra Seema Bal, SSB) ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर

SSB ASI DV DME Admit card 2021: सशस्त्र सीमा बल (Sashastra Seema Bal, SSB) ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (Assistant Sub Inspector, Stenographer) के पदों पर भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट्स, डिटेल्ड मेडिकल एग्जाम और स्किल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट applyssb.com पर कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। सशस्त्र सीमा बल में एएसआई (स्टेनो) के पद के लिए डॉक्यूमेंट्स और डिटेल्ड मेडिकल एग्जाम 8 मार्च और 9 मार्च 2021 को आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा 25वें बीएन एसएसबी घिटोरनी पोस्ट अर्जुनगढ़,नई दिल्ली 110047 में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवार चाहें तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फाॅलो करके भी प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।  

 इस डायरेक्ट लिंक से प्रवेश पत्र करें डाउनलोड 

SSB ASI DV DME Admit card 2021: एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

एसएसबी एएसआई डीवी एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट SSB.i.e.applyssb.com पर जाएं। इसके बाद SSB ASI DV DME स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड 2021 पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन आईडी, पासवर्ड, कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद SSB ASI DV DME स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड 2021 प्रदर्शित किया जाएगा। इसके बाद SSB ASI DV DME स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करें 2021 और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेज कर रख लें।

सशस्त्र सीमा बल ने ग्रुप बी और ग्रुप नॉन सी नॉन-गजेटेड (कंबाइंड) के पद के लिए कुल 181 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं फाइनल मेरिट लिस्ट बाद में जारी की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी