School Opening: पश्चिम बंगाल में पूजा की छुट्टियों के बाद तो तेलंगाना और पुदुचेरी में 1 सितंबर से खुलेंगे स्कूल

School Opening पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा राज्य के स्कूलों पूजा की छुट्टियों के बाद खोले जाने की घोषणा की गयी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार 23 अगस्त 2021 को कहा कि स्कूलों को पूजा वेकेशन के बाद खोला जाएगा बशर्ते कोविड-19 महामारी की स्थिति अनियंत्रित न हो।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Tue, 24 Aug 2021 07:56 AM (IST) Updated:Tue, 24 Aug 2021 08:02 AM (IST)
School Opening: पश्चिम बंगाल में पूजा की छुट्टियों के बाद तो तेलंगाना और पुदुचेरी में 1 सितंबर से खुलेंगे स्कूल
भौतिक कक्षाओं के आयोजन के लिए खोले जाने पूर्व स्कूलों में सैनिटाइजेशन का अभियान चलाया जाएगा।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। School Opening: कई राज्यों में स्कूलों को सीनियर और मीडिल कक्षाओं के लिए खोले जाने के बाद अब कुछ और राज्यों ने भी स्कूलों को खोले जाने को लेकर तारीखों की घोषणा की है। इस कड़ी में पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा राज्य के स्कूलों पूजा की छुट्टियों के बाद खोले जाने की घोषणा की गयी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार, 23 अगस्त 2021 को कहा कि स्कूलों को पूजा वेकेशन के बाद खोला जाएगा, बशर्ते कोविड-19 महामारी की स्थिति अनियंत्रित न हो। साथ ही, सीएम ने कहा कि सभी शैक्षणिक संस्थानों में भौतिक कक्षाओं के आयोजन के लिए खोले जाने पूर्व इनके परिसर में सैनिटाइजेशन का अभियान चलाया जाएगा।

तेलंगाना

दूसरी तरफ, तेलंगाना राज्य के स्कूलों और कॉलेजों को 1 सितंबर 2021 से खोला जाएगा। राज्य सरकार द्वारा शिक्षण संस्थानों को कोविड-19 से सम्बन्धित प्रोटोकॉल को पूरा करते हुए खोले जाने की छूट दी गयी है। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की अध्यक्षता में सोमवार, 23 अगस्त 2021 को हुई समीक्षा बैठक में सभी सरकारी और निजी स्कूलों और कॉलेजों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को 1 सितंबर से खोलने के आदेश जारी किये गये। इसके साथ ही, राज्य सरकार की सम्बन्धित विभागों को देख रहे मंत्रियों, पंचायती राज अधिकारियों और नगर निगम को 30 अगस्त 2021 तक साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन के लिए निर्देश जारी किये गये।

पुदुचेरी

तेलंगाना की तरह ही पुदुचेरी सरकार ने भी सभी स्कूलों और कॉलेजों को 1 सितंबर से खोले जाने की छूट दे दी है। मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने सोमवार, 23 अगस्त 2021 को स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभागों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में इस सम्बन्ध में आदेश जारी किये। स्कूलों को 9वीं एवं 10वीं कक्षाओं के लिए सोमवार और 11वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए मंगलवार खोले जाएंगे।

त्रिपुरा

दूसरी तरफ, त्रिपुरा सरकार ने कॉलेजों और छात्रावासों को कल, 25 अगस्त 2021 से खोले जाने की छूट दे दी है। राज्य सरकार की तरफ से सभी डिग्री, टेक्निकल और प्रोफेशनल कॉलेजों और उनके हॉस्टल को खोले जाने के लिए जरूरी एसओपी भी जारी कर दिये हैं।

chat bot
आपका साथी