School/College Reopening 2021: इन राज्यों में आज से खुल रहे स्कूल और कॉलेज; बिहार, झारखण्ड, हरियाणा और अन्य

School/College Reopening 2021 झारखण्ड सरकार ने भी राज्य के स्कूलों कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों को 1 मार्च 2021 से खोले जाने की छूट दी गयी थी। इसके बाद लगभग एक वर्ष से बंद रहे शिक्षा संस्थानों को आज से खोला जा रहा है।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 08:17 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 08:23 AM (IST)
School/College Reopening 2021: इन राज्यों में आज से खुल रहे स्कूल और कॉलेज; बिहार, झारखण्ड, हरियाणा और अन्य
जहां उच्च शिक्षा संस्थानों को अभी तक खोला नहीं गया था, उनमे भी अब कक्षाएं शुरू की जा रही हैं।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। School/College Reopening 2021: कोविड-19 महामारी के कारण पूरे देश में लगाये गये लॉकडाउन के चलते सभी राज्यों में स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षा संस्थानों को बंद किया गया था। हालांकि, स्थिति में सुधार होने के साथ ही साथ वर्ष 2021 की शुरूआत के साथ ही कई राज्यों में स्कूलों और कॉलेजों को सीनियर कक्षाओं के लिए फिर से ओपेन किया गया था और ऑनलाइन कक्षाओं के साथ-साथ फिजिकल क्लासेस फिर से आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में, अब कई राज्यों में स्कूलों को जूनियर कक्षाओं – प्राइमरी के लिए भी मार्च की शुरूआत के साथ ही खोला जा रहा है। दूसरी तरफ, कई राज्यों, जहां उच्च शिक्षा संस्थानों को अभी तक खोला नहीं गया था, उनमे भी अब नियमति कक्षाएं शुरू की जा रही हैं। हालांकि, इन सभी कक्षाओं के लिए ऑनलाइन क्लासेस पहले की तरह ही जारी रहेंगी।

बिहार

बिहार राज्य सरकार द्वारा स्कूलों में पहली से लेकर 5वीं तक जूनियर कक्षाओं के लिए भी स्कूलों को आज, 1 मार्च से खोले जाने की अनुमति दे गयी थी। इससे पहले सरकार ने जूनियर हाई स्कूल और सीनियर कक्षाओं के छात्रों के लिए अधिकतम 50 फीसदी उपस्थिति के साथ खोले जाने की छूट फरवरी में ही दे गयी थी।

हरियाणा

बिहार की तरह ही हरियाणा राज्य सरकार ने भी स्कूलों को पहली और दूसरी कक्षाओं के छात्रों के लिए के लिए कक्षाएं आयोजित किये जाने की छूट दे दी गयी है। इससे पहले, सरकार ने तीसरी से लेकर पांचवीं तक के स्टूडेंट्स के लिए स्कूलों को खोलने की अनुमति दी थी।

झारखण्ड

दूसरी तरफ, झारखण्ड सरकार ने भी राज्य के स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों को 1 मार्च 2021 से खोले जाने की छूट दी गयी थी। इसके बाद लगभग एक वर्ष से बंद रहे शिक्षा संस्थानों को आज से खोला जा रहा है। हालांकि, स्टूडेंट्स को क्लासेस अटेंड करने के लिए अपने पैरेंट्स की लिखित सहमति साथ लानी होगी। इससे पहले राज्य सरकार ने 10वीं और 12वीं की कक्षाओं को छोड़कर अन्य सभी के लिए ऑफलाइन परीक्षाएं आयोजित न किये जाने के निर्देश दिये गये थे।

मेघालय

मेघालय सरकार ने भी राज्य के स्कूलों को किंडरगार्टेन एवं प्लेस्कूलों को आज, 1 मार्च 2021 से खोले जारी छूट दी गयी थी। इन स्कूलों को कोविड-19 को देखते हुए जरूरी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना होगा।

मिजोरम

मिजोरम सरकार ने राज्य के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को आज से खोले जाने की छूट दे दी थी।

जम्मू एवं कश्मीर

जम्मू एवं कश्मीर क्षेत्र में भी स्कूलों और कॉलेजों को आज, 1 मार्च से खोला जा रहा है। हालांकि, स्कूलों में जूनियर कक्षाओं के लिए फिजिकल क्लासेस का आयोजन 8 मार्च से किया जाना है।

chat bot
आपका साथी