रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की तारीख अप्लीकेशन करेक्शन के बाद संभव, 1 लाख से अधिक पद

RRB Group D Exam Date 2021 आरआरबी द्वारा हाल ही में 26 नवंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार इन उम्मीदवारों को फोटो व सिग्नेचर अपलोड करने का एक और मौका दिया जाएगा। इसके लिए बोर्ड द्वारा अप्लीकेशन मॉडिफिकेशन लिंक को जल्द ही एक्टिव किये जाने की घोषणा की गयी है।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 09:30 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 10:41 AM (IST)
रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की तारीख अप्लीकेशन करेक्शन के बाद संभव, 1 लाख से अधिक पद
बोर्ड द्वारा लेवल 1 (ग्रुप डी) भर्ती परीक्षा की तारीख अप्लीकेशन करेक्शन के बाद घोषित की जाएगी।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की तारीख की घोषणा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अपडेट। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरसी लेवल 1 (ग्रुप डी) के एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किये ऐसे उम्मीदवारों के लिए आवेदन में सुधार का एक और मौका देने की घोषणा की गयी है जिनके अप्लीकेशन को अमान्य फोटो और हस्ताक्षर अपलोड के चलते निरस्त कर दिया गया था। आरआरबी द्वारा हाल ही में 26 नवंबर 2021 को जारी अधिसूचना के अनुसार इन उम्मीदवारों को फोटो व सिग्नेचर अपलोड करने का एक और मौका दिया जाएगा। इसके लिए बोर्ड द्वारा अप्लीकेशन मॉडिफिकेशन लिंक को जल्द ही एक्टिव किये जाने की घोषणा की गयी है। ऐसे में माना जा रहा है कि रेलवे भर्ती भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरसी लेवल 1 (ग्रुप डी) भर्ती परीक्षा की तारीख अप्लीकेशन करेक्शन के बाद घोषित की जाएगी।

कहां और कैसे कर पाएंगे आवेदन सुधार?

जिन उम्मीदवारों के आरआरसी लेवल 1 (ग्रुप डी) भर्ती 2019 के आवेदन आरआरबी द्वारा निरस्त किए गए हैं, उन्हें आवेदन में सुधार के लिए अपने सम्बन्धित जोन की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद अपने RRC CEN 01/2019 के सेक्शन में एक्टिव किये जाने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर उम्मीदवारो को अपने विवरण (रजिस्ट्रेशन नंबर, अप्लीकेशन नंबर, आदि) को भरकर सबमिट करने होंगे। इसके बाद उम्मीदवार बोर्ड द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप अपना फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर पाएंगे। आरआरबी ने अपने नोटिस में इन उम्मीदवारों से अपील की है कि वे रेलवे ग्रुप डी भर्ती अधिसूचना में दिये गये मानकों के अनुरूप अपने फोटो एवं सिग्नेचर को पहले स्कैन करके रखें।

दो साल पहले हुए थे आवेदन

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरसी द्वारा लेवल 1 (ग्रुप डी) के एक लाख से अधिक (1,03,739) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना (आरआरसी-01/2019) 2019 के आरंभ में जारी की गयी थी। आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च से 12 अप्रैल 2019 तक चली थी। इस भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का आयोजन सितंबर/अक्टूबर 2019 में संभावित था, जिसे कोरोना महामारी के चलते अभी तक आयोजित नहीं किया सका है।

ऐसे में आवेदन के बाद दो वर्ष से अधिक समय समय बीत जाने के बाद भी आरआरबी/आरआरसी ग्रुप डी परीक्षा तारीख की घोषणा नहीं होने से 1 करोड़ 26 लाख से अधिक उम्मीदवार सोशल मीडिया पर #JusticeForRailwayStudents हैशटैग के साथ अभियान चलाते हुए सम्बन्धित अधिकारियों से इस सम्बन्ध में गुहार लगा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी