आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की तारीख घोषित, आरआरसी लेवल 1 अप्लीकेशन करेक्शन 15 दिसंबर से

RRB Group D Exam Date बोर्ड द्वारा बुधवार 8 दिसंबर को जारी नोटिस के अनुसार लेवल-1 पदों के लिए आवेदन सीईएन नं. आरआरसी-01/2019 के अंतर्गत आमंत्रित किए गए थे। इन पदों के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) का आयोजन 23 फरवरी 2022 से किया जाएगा।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 07:25 AM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 11:37 AM (IST)
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की तारीख घोषित, आरआरसी लेवल 1 अप्लीकेशन करेक्शन 15 दिसंबर से
RRB Group D Exam Date 2021: ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन कई चरणों में आयोजित करने की घोषणा।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम डेट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने देश भर के विभिन्न आरआरसी में लेवल 1 (ग्रुप डी) के एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती के लिए वर्ष 2019 से महामारी के चलते लंबित पहले चरण की परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड द्वारा बुधवार, 8 दिसंबर 2021 को जारी नोटिस के अनुसार, लेवल-1 पदों के लिए आवेदन सीईएन नं. आरआरसी-01/2019 के अंतर्गत आमंत्रित किए गए थे। इन पदों के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) का आयोजन 23 फरवरी 2022 से किया जाएगा। आरआरबी ने ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन भी एनटीपीसी परीक्षा की तरह ही कई चरणों में आयोजित करने की घोषणा की है। बोर्ड के नोटिस के अनुसार, रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के विभिन्न चरणों की घोषणा बाद में की जाएगी।

एग्जाम डेट और सिटी की जानकारी 10 दिन पहले

रेलवे भर्ती बोर्ड ने अपने नोटिस में कहा है कि उम्मीदवारों के आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम डेट और सिटी की जानकारी परीक्षा शुरू होने की तारीख से 10 दिन पहले यानि 23 जनवरी 2022 से जारी की जाएगी। उम्मीदवार अपने सम्बन्धित जोन के लिए आरआरबी की वेबसाइट पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से अपनी आवंटित परीक्षा तारीख और परीक्षा शहर की जानकारी ले सकेंगे।

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 4 दिन पहले

इसके साथ ही, बोर्ड ने ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किए जाने की संभावित तारीख भी घोषित कर दी है। बोर्ड के नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार अपना आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड आवंटित परीक्षा तारीख से 4 दिन पहले डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र अपने जोन की आरआरबी की वेबसाइट पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक से डाउनलोड कर पाएंगे।

chat bot
आपका साथी