RPSC ASO Merit List 2020: सहायक सांख्यिकी अधिकारी की मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक

RPSC ASO Merit List 2020 आरपीएससी ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी के लिए साक्षात्कार अंक/मेरिट सूची /कट ऑफ अंक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 02:47 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 02:47 PM (IST)
RPSC ASO Merit List 2020: सहायक सांख्यिकी अधिकारी की मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक
RPSC ASO Merit List 2020: सहायक सांख्यिकी अधिकारी की मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक

RPSC ASO Merit List 2020: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के सहायक सांख्यिकी अधिकारी, कृषि विभाग के पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार में शामिल हुए उम्मीदवारों लिए जरूरी खबर है। आरपीएससी ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी (विज्ञापन संख्या -05 /2018-19) के लिए साक्षात्कार अंक/मेरिट सूची /कट ऑफ अंक जारी कर दिया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी संक्षिप्त अधिसूचना के अनुसार, सहायक सांख्यिकी अधिकारी के लिए इंटरव्यू मार्क्स वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। वैसे उम्मीदवार, जो इन पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार में शामिल हुए हुए हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, rpsc.rajasthan.gov.in पर अपनी मेरिट सूची / साक्षात्कार के अंक और कट ऑफ अंक की जांच कर सकते हैं।

बता दें कि सहायक सांख्यिकीय अधिकारी पद के उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने अंकों के अनुसार मेरिट सूची और आरक्षित सूची प्राप्त कर सकते हैं। साक्षात्कार में शामिल अभ्यर्थी, आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई मेरिट सूची में स्क्रीनिंग मार्क्स/एकेडमिक वेटेज/इंटरव्यू मार्क्स और अपने कुल अंकों की जांच कर सकते हैं। बता दें कि आयोग द्वारा सहायक सांख्यिकी अधिकारी के साक्षात्कार के लिए श्रेणी के अनुसार कटऑफ अंक भी जारी किए हैं।

इन स्टेप से चेक करें मार्क्स, मेरिट लिस्ट और काट ऑफ

उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट, यानी rpsc.rajasthan.gov.in पर लोगिन करें। होमपेज पर न्यूज़ एंड इवेंट्स सेक्शन में जाएं। यहां असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर के लिए साक्षात्कार मार्क्स/अंक वार मेरिट लिस्ट और रिजर्व लिस्ट/श्रेणीवार कटऑफ अंक के लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होगा। यहां उम्मीदवार अपने एग्जाम रोल नंबर, नाम, जन्म तिथि और श्रेणी के अनुसार मार्क्स की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने मार्क्‍स / मार्क्स वार मेरिट लिस्ट और रिजर्व लिस्ट / श्रेणीवार कटऑफ मार्क्स को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ में प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

chat bot
आपका साथी