RBSE Rajasthan 12th Science Result 2020: 12वीं साइंस के नतीजे इस लिंक से करें चेक, 91.66% छात्र पास

RBSE Rajasthan 12th Science Result 2020 माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की इस वर्ष की कक्षा 12 साइंस स्ट्रीम के नतीजे इस लिंक से देख सकते हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 03:34 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 04:29 PM (IST)
RBSE Rajasthan 12th Science Result 2020: 12वीं साइंस के नतीजे इस लिंक से करें चेक, 91.66% छात्र पास
RBSE Rajasthan 12th Science Result 2020: 12वीं साइंस के नतीजे इस लिंक से करें चेक, 91.66% छात्र पास

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। RBSE Rajasthan 12th Science Result 2020: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (आरबीएसई) की इस वर्ष की कक्षा 12 साइंस स्ट्रीम के नतीजे घोषित कर दिये गये हैं। बोर्ड द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार इस वर्ष 91.66% छात्र 12 साइंस स्ट्रीम  में पास हुए हैं जो कि पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ा कम है। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं। राजस्थान राज्य के सम्बद्ध विद्यालयों में विज्ञान स्ट्रीम से कक्षा 12 के छात्र अपना राजस्थान 12वीं साइंस रिजल्ट 2020 राज्य की परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा के लिए बनाये गये आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, rajresults.nic.in से भी चेक कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट्स के अतिरिक्त राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट को जागरणजोश डॉट कॉम (jagranjosh.com) पर भी चेक कर सकते हैं।

आरबीएसई राजस्थान 12वीं साइंस रिजल्ट 2020 अपडेट्स और लिंक यहां देखें

ऐसे चेक कर पाएंगे अपना आरबीएसई राजस्थान 12वीं साइंस रिजल्ट 2020

राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2020 चेक करने के लिए छात्रों को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने के बाद 12वीं विज्ञान के नतीजों से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आरबीएसई 12वीं साइंस रिजल्ट 2020 के पेज पर मांगे गये सभी विवरणों (जैसे रोल नंबर, रोल कोड, स्ट्रीम, जन्म-तिथि, आदि) को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद छात्र अपना आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2020 और स्कोर कार्ड स्क्रीन पर देख पाएंगे। छात्रों को अपने राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस ऑनलाइन मार्कशीट का प्रिंट ले लेना चाहिए।

बता दें कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान द्वारा इस वर्ष की बची बोर्ड परीक्षाओं के अंतर्गत कोविड-19 महामारी के चलते पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित नहीं की जा सकी परीक्षाओं का आयोजन जून 2020 माह में आयोजित की गयीं। इससे पहले राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस के पेपरों का आयोजन 5 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित किये जाने की घोषणा की गयी थी। परीक्षाओं के दौरान कोविड-19 महामारी के बचने के लिए और सोशल डिस्टैंसिंग के नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 6201 कर दी थी। बचे पेपरों के आयोजन और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद राजस्थान 12वीं साइंस रिजल्ट 2020 की घोषणा कल किये जाने की सूचना दी गयी है।

chat bot
आपका साथी