RBSE 10th Result 2021: घोषित हुए राजस्थान 10वीं रिजल्ट, इन 2 लिंक से करें चेक, 99.56 फीसदी पास

RBSE 10th Result 2021 राजस्थान बोर्ड द्वारा कक्षा 10 के नतीजों को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया। इस वर्ष 99.56 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल घोषित किये गये हैं। आरबीएसई कक्षा 10 वीं की परीक्षा में 1255385 छात्र उपस्थित हुए। जिसमें से 1250833 छात्र पास हुए हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 07:42 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 08:11 AM (IST)
RBSE 10th Result 2021: घोषित हुए राजस्थान 10वीं रिजल्ट, इन 2 लिंक से करें चेक, 99.56 फीसदी पास
स्टूडेंट्स मार्कशीट और सर्टिफिकेट भारत सरकार के डिजीलॉकर पर डाउनलोड करें।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। RBSE 10th Result 2021:  माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (आरबीएसई), अजमेर द्वारा आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा कर दी गयी है। राजस्थान बोर्ड द्वारा कक्षा 10 के नतीजों को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर और rajresults.nic.in पर जारी किया गया है। साथ ही, स्टूडेंट्स को उनकी मार्कशीट और सर्टिफिकेट भारत सरकार के डिजीलॉकर पर उपलब्ध है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (आरबीएसई), अजमेर दी गयी आधिकारिक जानकारी के अनुसार वर्ष 2021 की माध्यमिक, माध्यमिक व्यावसायिक शिक्षा, प्रवेशिका एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम शुक्रवार 30 जुलाई को घोषित किया जाना था। राजस्थान बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डी. पी. जारोली अजमेर स्थित बोर्ड के कार्यालय में शाम 4 बजे बजे एक प्रेस-कॉन्फ्रेंस में आरबीएसई कक्षा 10 रिजल्ट 2021 की घोषणा की गयी।

जागरणजोश पर रिजल्ट देखने के लिए  लिंक

आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2021 के लिए लिंक-1

आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2021 के लिए लिंक-2

RBSE 10th Result 2021 Live Updates @ 4.12 PM: राजस्थान 10वीं के नतीजे घोषित, 99.56 फीसदी पास

आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा कर दी गयी है। इस वर्ष 99.56 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल घोषित किये गये हैं। आरबीएसई कक्षा 10 वीं की परीक्षा में 12,55,385 छात्र उपस्थित हुए। जिसमें से 12,50,833 छात्र पास हुए हैं।

Rajasthan RBSE 10th Result 2021 Live Updates @ 4.03 PM: दोनो वेबसाइट हैंग

राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजों को जिन वेबसाइट पर जारी किया जाना है, वे दोनो ही फिलहाल काम नहीं कर रही हैं। बता दें कि रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक को rajeduboard.rajasthan.gov.in पर और rajresults.nic.in पर एक्टिव किया जाना है।

RBSE 10th Result 2021 Live Updates @ 3.50 PM: इन 2 लिंक से कर पाएंगे चेक

आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए लिंक को rajeduboard.rajasthan.gov.in पर और rajresults.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा। इन दोनो वेबसाइट पर पहुंचने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिये गये हैं। स्टूडेंट्स को रिजल्ट चेक करने के लिए अपने विवरण (जैसे रोल नंबर, आदि) रिजल्ट पेज पर भरने होंगे।

Rajasthan Board 10th Result 2021 Live Updates @ 3.25 PM: मार्कशीट डिजीलॉकर पर

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 को घोषित किये जाने के बाद स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट की डिजिटल कॉपी भारत सरकार के डिजीलॉकर से डाउनलोड कर पाएंगे। इसके दो विकल्प हैं - वेबसाइट और डिजीलॉकर ऐप्प। छात्र डिजीलॉकर वेबसाइट, digilocker.gov.in पर विजिट करके पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करके डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, स्टूडेंट्स डिजीलॉकर ऐप्प को गूगल प्ले स्टोर या ऐप्प स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं और फिर इसमें लॉगिन करके छात्र-छात्राएं अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड कर पाएंगे।

RBSE 10th Result 2021 Live Updates @ 3.15 PM: इन स्टेप में करें चेक

आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रिजल्ट पेज पर अपने विवरण (रोल नंबर, आदि) भरकर सबमिट करने होंगे। इसके बाद छात्र अपना आरबीएसई माध्यमिक रिजल्ट 2021 स्क्रीन पर देख पाएंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लें।

कहां, कब और कैसे चेक करें आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2021?

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 का इंतजार कर रहे 12 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं बोर्ड अध्यक्ष द्वारा शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा के बाद बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव किये जाने वाले लिंक के माध्यम से अपने नतीजे चेक कर पाएंगे।

12 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के लिए जारी होगा आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2021

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा दी गयी सूचना के अनुसार आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2021 राज्य के 12 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए घोषित किया जाएगा। शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए माध्यमिक परीक्षा के लिए 12 लाख 14 हजार 512 छात्र-छात्राओं, माध्यमिक व्यावसायिक शिक्षा 48,843, प्रवेशिका 8,335 और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के लिए 3,823 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किया था। इस प्रकार राजस्थान बोर्ड माध्यमिक रिजल्ट 2021 की घोषणा इन सभी 12,75,513 स्टूडेंट्स के लिए आज शाम 4 बजे की जाएगी।

chat bot
आपका साथी