RBI Office Attendant Result 2021: ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा के नतीजे जल्द होंगे घोषित, ऐसे कर सकेंगे चेक

RBI Office Attendant Result 2021 परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा में हिस्सा लिया था वे अपने नतीजे rbi.org.in या opportunities.rbi.org.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। सफल घोषित होने वाले उम्मीदवारों को लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट में हिस्सा लेना होगा।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 12:19 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 12:19 PM (IST)
RBI Office Attendant Result 2021: ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा के नतीजे जल्द होंगे घोषित, ऐसे कर सकेंगे चेक
आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा संबंधित परीक्षा के रिजल्ट का लिंक

RBI Office Attendant Result 2021: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा के परिणाम जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपने नतीजे rbi.org.in या opportunities.rbi.org.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। लिखित परीक्षा में सफल घोषित होने वाले उम्मीदवार अपने रोल नंबर के अनुसार रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

इन स्टेप से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद, इसे चेक करने के लिए, उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट, opportunities.rbi.org.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध करंट वैकेंसी सेक्शन में रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। अब एक नया टैब ओपन होगा। यहां संबंधित एग्जाम के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब फिर से एक नया पेज खुलेगा। यहां शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स के रोल नंबर का लिंक उपलब्ध होगा। इस लिंक के माध्यम से कैंडिडेट अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यदि आवश्यकता हो तो इस पेज को डाउनलोड कर लें और हार्ड कॉपी निकाल कर रखें।

बता दें कि आरबीआई ने ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 9 अप्रैल और 10 अप्रैल, 2021 को किया था। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के कॉल लेटर 31 मार्च, 2021 को जारी किए गए थे। इस भर्ती के लिए 24 फरवरी, 2021 को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया इसी दिन से शुरू की गई थी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 मार्च, 2021 थी।

गौरतलब है कि इस भर्ती के तहत ऑफिस अटेंडेंट के कुल 841 रिक्त पद भरे जाने हैं। उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा और लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT) शामिल हैं। लिखित परीक्षा में सफल घोषित होने वाले उम्मीदवारों को लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी