RBI JE Mark Sheet 2021: आरबीआई जूनियर इंजीनियर परीक्षा की मार्कशीट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

RBI JE Mark Sheet 2021 उम्मीदवारों की मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा में हिस्सा लिया था वे rbi.org.in या opportunities.rbi.org.in पर जाकर इसे चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 05:20 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 05:20 PM (IST)
RBI JE Mark Sheet 2021: आरबीआई जूनियर इंजीनियर परीक्षा की मार्कशीट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
ऑफिशियल वेबसाइट पर 4 फरवरी, 2022 तक उपलब्ध रहेगी मार्कशीट

RBI JE Mark Sheet 2021: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पैनल ईयर- 2019 के तहत जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा की मार्कशीट जारी कर दी है। उम्मीदवारों की मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे rbi.org.in या opportunities.rbi.org.in पर जाकर इसे चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

इन स्टेप से डाउनलोड करें मार्कशीट

मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट, opportunities.rbi.org.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध करंट वैकेंसी सेक्शन में रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा। यहां संबंधित रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें। अब फिर से एक नया टैब ओपन होगा। यहां आपको मार्कशीट के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा। अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर लॉगइन करें। लॉगइन करने के बाद, आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन की जाएगी। उम्मीदवार इसे चेक करें और डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल कर रखें।

बता दें की आरबीआई जूनियर इंजीनियर ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 8 मार्च, 2021 को किया गया था। प्रोविजनली शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर 2 जुलाई, 2021 को जारी किए गए थे। ऑफिशियल वेबसाइट पर मार्कशीट 4 फरवरी, 2022 तक उपलब्ध रहेगी। गौरतलब है कि आरबीआई जूनियर इंजीनियर भर्ती अभियान के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 फरवरी से शुरू हुई थी। आवेदन करने की लास्ट डेट 15 फरवरी, 2021 थी। कुल 48 रिक्त पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा हर वर्ष विभिन्न शाखाओं में जूनियर इंजीनियर की भर्ती के लिए आरबीआई जेई परीक्षा आयोजित की जाती है। आवश्यकता के अनुसार हर साल रिक्तियों की संख्या बदलती रहती है।

chat bot
आपका साथी