RBI Result 2020: ग्रेड बी ऑफिसर भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम आरबीआई ने घोषित किया, देखें चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट

RBI Grade B Final Result 2020 बोर्ड ने परिणामों की घोषणा के साथ जनरल डिपार्टमेंट ऑफ इकनॉमिक्स एण्ड पॉलिसी रिसर्च (डीईपीआर) और डिपार्टमेंट ऑफ स्टैटिस्टिक्स एण्ड इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट (डीएसआईएम) विभागों में चयनित उम्मीदवारों का सूची भी जारी की है।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 01:06 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 01:21 PM (IST)
RBI Result 2020: ग्रेड बी ऑफिसर भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम आरबीआई ने घोषित किया, देखें चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट
इंटरव्यू राउंड में सम्मिलित हुए उम्मीदवार वेबसाइट पर जारी विभिन्न विभागों की सूची में अपना रोल नंबर देख सकते हैं।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। RBI Grade B Final Result 2020: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया सर्विसेस बोर्ड ने ग्रेड बी ऑफिसर पदों की भर्ती के लिए आयोजित विभिन्न चरणों की चयन प्रक्रिया के आधार अंतिम परिणाम जारी कर दिया। आरबीआई द्वारा परिणामों की घोषणा सोमवार, 19 अक्टूबर को गयी। बोर्ड ने परिणामों की घोषणा के साथ जनरल, डिपार्टमेंट ऑफ इकनॉमिक्स एण्ड पॉलिसी रिसर्च (डीईपीआर) और डिपार्टमेंट ऑफ स्टैटिस्टिक्स एण्ड इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट (डीएसआईएम) विभागों में चयनित उम्मीदवारों का सूची भी जारी की है। जो उम्मीदवार आरबीआई ग्रेड बी भर्ती 2019 (विज्ञापन सं. 1ए/2019-20) के इंटरव्यू राउंड में सम्मिलित हुए थे, वे अपना रोल नंबर बोर्ड द्वारा आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट, rbi.org.in पर जारी विभिन्न विभागों की सूची में देख सकते हैं।

आरबीआई ग्रेड बी भर्ती 2019 – अंतिम परिणाम नोटिस यहां देखें

आरबीआई ग्रेड बी भर्ती 2019 – जनरल विभाग में चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट यहां देखें

आरबीआई ग्रेड बी भर्ती 2019 – डीईपीआर विभाग में चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट यहां देखें

आरबीआई ग्रेड बी भर्ती 2019 – डीएसआईएम विभाग में चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट यहां देखें

मार्क-शीट और कट-ऑफ 15 दिनों में

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया सर्विसेस बोर्ड द्वारा जारी ग्रेड बी ऑफिसर रिजल्ट नोटिस के अऩुसार फेज 2 और इंटरव्यू राउंड में सम्मिलित हुए सभी उम्मीदवारों की मार्क-शीट और कटेगरी के अनुसार कट-ऑफ मार्क्स 15 दिनों में यानि 3 दिसंबर 2020 तक जारी की जाएगी। ये सभी उम्मीदवार आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके मार्क-शीट डाउनलोड कर पाएंगे।

बता दें कि विभिन्न विभागों में कुल 199 ग्रेड बी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन सितंबर 2020 में जारी किया था और आवेदन प्रक्रिया 11 अक्टूबर 2019 तक चली थी। फेज 1 परीक्षा 9 नवंबर को और फेज 2 परीक्षा 1 और 2 दिसंबर को आयोजित हुई थी। वहीं, अगले चरण यानि इंटरव्यू का आयोजन अगस्त, सितंबर और इसी माह के दौरान किया गया था। इसके बाद अंतिम परिणाम 19 अक्टूबर को जारी किये गये।

chat bot
आपका साथी