Rajasthan RBSE 12th Science Result 2020: 12वीं विज्ञान के नतीजे घोषित, जानिए पिछले साल कौन था टॉपर

Rajasthan RBSE 12th Science Result 2020पिछले साल 12वीं साइंस में पुनीत महेश्वरी ने 99 फीसदी अंक प्राप्त कर टॉप किया था।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 03:59 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 05:06 PM (IST)
Rajasthan RBSE 12th Science Result 2020: 12वीं विज्ञान के नतीजे घोषित, जानिए पिछले साल कौन था टॉपर
Rajasthan RBSE 12th Science Result 2020: 12वीं विज्ञान के नतीजे घोषित, जानिए पिछले साल कौन था टॉपर

Rajasthan RBSE 12th Science Result 2020: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं साइंस स्ट्रीम की परीक्षा का परिणाम आज, यानी 8 जुलाई 2020 को घोषित हो गया। आरबीएसई 12वीं विज्ञान परीक्षा में शामिल उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। साथ ही, उम्मीदवार ऑफिशियल रिजल्ट पोर्टल, rajresults.nic.in पर भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

आरबीएसई  12वीं साइंस रिजल्ट 2020 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक - 1

आरबीएसई  12वीं साइंस रिजल्ट 2020 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक – 2

आरबीएसई  12वीं साइंस रिजल्ट 2020 जागरणजोश डॉट कॉम पर चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

ये थे पिछले साल के आंकड़े

पिछले साल 12वीं साइंस में पुनीत महेश्वरी ने टॉप किया था। पुनीत को कुल 99 फीसदी अंक प्राप्त हुए थे। यदि पिछले वर्ष के आंकड़े को देखा जाए तो इसमें भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। पिछले वर्ष 12वीं साइंस में 95.86 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुई थीं। जबकि, 91.59 फीसदी लड़कों ने सफलता हासिल की थी। पिछले साल 12वीं साइंस स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 92.88 रहा था। राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस 2019 का परिणाम मई के तीसरे सप्ताह में जारी किया गया था।

अभी जारी नहीं होगी मेरिट लिस्ट

बता दें कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पिछले 3 वर्षों से 10वीं और 12वीं परीक्षाओं की मेरिट लिस्ट जारी नहीं कर रहा है। वर्ष 2017 से ही राजस्थान बोर्ड द्वारा मेरिट लिस्ट जारी करने की बजाय टॉपर्स को गोल्ड और सिल्वर मेडल देकर सम्मानित करने की परम्परा शुरू की गई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले छात्र-छात्राओं की जानकारी सम्मान समारोह से ठीक पहले जारी किए जाने की व्यवस्था बनाई गई है।

chat bot
आपका साथी